शुक्र कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इन्हें मिलेगा छप्पड़ फाड़ धन लाभ के साथ स्त्री सुख

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jun, 2017 01:35 PM

shukra rashi parivartan

29 जून को शुक्र राशि परिवर्तन कर रहे हैं, 26 जुलाई तक वृष राशि में वास करेंगे। इसका शुभ प्रभाव मेष, वृष, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर और

29 जून को शुक्र राशि परिवर्तन कर रहे हैं, 26 जुलाई तक वृष राशि में वास करेंगे। इसका शुभ प्रभाव मेष, वृष, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशि पर पड़ेगा। इन्हें छप्पड़ फाड़ धन लाभ के साथ स्त्री सुख प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। ज्योतिष विद्वान कहते हैं शुक्र अर्थात वीनस को स्त्री, विवाह, कामसुख, आभूषण, भौतिक सुख सुविधाओं का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष में शुक्र ग्रह से लव रिलेशनशिप, फिजिकल रिलेशनशिप, परफ्यूम, इत्र, अच्छे कपड़े, सुन्दरता, सजावट, नृ्त्य, संगीत, गाना बजाना, विलासिता, नशीले पदार्थ, कलात्मक गुण, आदि गुण देखे जाते है। लाइफ पार्टनर या लवर से सुख कुंडली में शुक्र की स्थिति पर निर्भर करता है। शुक्र का शुभ प्रभाव व्यक्ति को रोमांटिक बनाता है। वहीं दूसरी ओर शुक्र का बुरा प्रभाव व्यक्ति को व्यभचारी बनाता है। कालपुरुष सिद्धांत के अनुसार शुक्र ग्रह से पुरुष के जननांग व स्त्री में प्रजनन प्रणाली देखी जाती है। शुक्र पर क्रूर ग्रहों का प्रभाव व्यक्ति की मैरिड लाइफ, फिजिकल व लव रिलेशनशिप में समस्या पैदा करता है।


धन-समृद्धि के लिए अच्छा होगा 29 जून से 26 जुलाई तक करें ये उपाय और मानें सलाह 

 

मेष
उपाय:
जेब में जौं के दाने रखें। 
सलाह: विवादों से बचने का प्रयास करें।


वृष
उपाय:
मस्तक पर चंदन से तिलक करें।
सलाह: मेहनत में कमी न आने दें।


मिथुन
उपाय:
गाय को रोटी खिलाएं।
सलाह: समय का सदुपयोग करें।


कर्क
उपाय:
पूजा घर में गुलाल चढ़ाएं।
सलाह: अपना कार्य पूरी ईमानदारी से करें।


सिंह
उपाय:
मखाने कर्पूर से जलाएं।
सलाह: मौसम के अनुरूप खानपान करें।


कन्या
उपाय:
लक्ष्मी मंदिर में गुलाबी फूल चढ़ाएं।
सलाह: परेशानियों में मानसिक संतुलन बनाए रखें।


तुला
उपाय:
पूजा घर में मैदा चढ़ाकर पानी में बहा दें।
सलाह: व्यय पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।


वृश्चिक
उपाय:
गरीब महिला को आटा दाल दान करें।
सलाह: मानसिक रूप से एकाग्र रहने का प्रयास करें


धनु
उपाय:
तुलसी पर 2 चम्मच दही चढ़ाएं।
सलाह: कार्यशैली में निपुणता लेने का प्रयास करें।


मकर
उपाय:
नारियल पर गुलाबी धागा लपेटकर किसी कन्या को भेंट करें।
सलाह: परेशानीयों से घबराएं नहीं।


कुंभ
उपाय:
पूजा घर में गुलाब-जल चढ़ाएं।
सलाह: अपने अंदर कार्य के प्रति उत्साह लाने का प्रयास करें।


मीन
उपाय:
सिक्के पर चंदन लगाकर लक्ष्मी जी के चित्र पर चढ़ाएं।
सलाह: अपनी जिम्मदारियों को समझें।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!