जीवन में सफलता पाने के लिए अपनाएं ये सरल उपाय

Edited By ,Updated: 31 Oct, 2016 04:29 PM

success

कई बार व्यक्ति को मेहनत करने पर भी सफलता नहीं मिलती। हिंदू पुराणों में ऐसी कई बातों का उल्लेख किया गया है जिन पर अमल करने से जीवन में कभी भी असफलताएं

कई बार व्यक्ति को मेहनत करने पर भी सफलता नहीं मिलती। हिंदू पुराणों में ऐसी कई बातों का उल्लेख किया गया है जिन पर अमल करने से जीवन में कभी भी असफलताएं नहीं आती। जीवन में कभी असफलता का मुंह न देखना पड़े अौर लगातार उन्नति हो इसके लिए इन नियमों का सदैव पालन करना चाहिए।

 

* भोलेनाथ अपने नाम के अनुरुप अपने भक्तों पर शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं अौर याचक को मनचाहा वर प्रदान करते हैं। इसी कारण किसी प्रकार का संकट आने पर भोलेनाथ की शरण में जाने में जाने से सभी कार्य हो जाते हैं। अत सुबह उठते ही उनके दर्शन करने तथा उन्हें स्मरण करने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है। 

 

* किसी भी नए कार्य करने के लिए एकादशी का दिन बहुत शुभ माना जाता है। हो सके तो एकादशी का व्रत करना चाहिए। एकादशी के दिन किसी भूखे व्यक्ति को भोजन करवाएं। इस दिन भूल कर भी शराब, जुआ, कामक्रीड़ा में लिप्त न रहें। इन कार्यों से व्यक्ति का सौभाग्य दुर्भाग्य में परिवर्तित हो जाता है।

 

* तुलसी को भगवान विष्णु का ही स्वरूप माना गया है। ग्रंथों में भी कहा गया है कि जो लोग अपने घर में तुलसी को लगाते हैं, प्रतिदिन उसे जल अर्पित अौर पूजा करते हैं। उनके जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। इसके साथ ही यदि तुलसी का पौधा मुरझाने लगे तो समझ लेना चाहिए कि घर पर कोई बड़ा संकट आने लगता है।

 

* गाय को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना गया है। जिन घरों में पहली रोटी गाय को दी जाती है उन पर कभी भी दुख नहीं आता। ऐसा करने से देवताअों के साथ-साथ पितृगण भी घर के सदस्यों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं। 

 

* घर से निकलते समय माता-पिता अौर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना चाहिए। उनके आशीर्वाद से सभी कार्य बन जाएंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!