Edited By Jyoti,Updated: 02 Feb, 2018 01:30 PM
गणेश भगवान प्रथम पूज्य देवता हैं। अगर आप अपने घर और दफ्तर में गणेश प्रतिमा की स्थापना करते हैं तो आपको उनकी पूजा से पूर्व कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। श्री गणेश जी की मूर्ति या चित्र में
गणेश भगवान प्रथम पूज्य देवता हैं। अगर आप अपने घर और दफ्तर में गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना करते हैं तो आपको उनकी पूजा से पूर्व कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
श्री गणेश जी की मूर्ति या चित्र में इस बात का ध्यान रखें कि उनकी सूंड बाएं हाथ की ओर घूमी हुई हो।
घर में भगवान गणेश की बैठी मुद्रा में और दुकान या ऑफिस में खड़े गणपति की मूर्ति या तस्वीर रखना शुभ माना जाता है।
घर और दुकान में गणेश जी की मूर्ति रखते समय ध्यान रखें कि उनके दोनों पैर जमीन का स्पर्श करते हुए हों। इससे कामों में स्थिरता और सफलता आती है।
सर्वमंगल की कामना करने वालों को सिंदूरी रंग के गणपति की आराधना करनी चाहिए। ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं जल्दी पूरी होती हैं।
श्री गणेश की मूर्ति स्थापित करते समय इस बात का ध्यान रखें कि भगवान का मुंह दक्षिण दिशा की ओर न हो। इससे घर तथा दुकान पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
घर में श्रीगणेश का चित्र लगाते समय ध्यान रखें कि चित्र में मोदक और चूहा अवश्य हों। इससे घर में बरकत होती है।
घर के मेन गेट पर गणपति की दो मूर्तियां या चित्र लगाने चाहिएं। उन्हें ऐसे लगाएं कि दोनों गणेश जी की पीठ मिल रही हो। ऐसा करने से सभी वास्तुदोष खत्म हो जाते हैं।
घर का जो हिस्सा वास्तु के अनुसार सही न हो वहां घी मिश्रित सिंदूर से श्रीगणेश स्वरूप स्वास्तिक दीवार पर बनाने से वास्तुदोष का प्रभाव कम होने लगता है।
घर तथा दुकान में सुख-शांति, समृद्धि की इच्छा रखने वालों को सफेद रंग के विनायक की मूर्ति या तस्वीर लगानी चाहिए।