16 जुलाई को सूर्य बदलेंगे अपना घर, जानें अपने भविष्य से जुड़े हर सवाल का जवाब

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jul, 2017 08:52 AM

sun changes house

सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश करने पर "कर्क संक्रांति" अर्थात "श्रावण संक्रांति" मनाई जाती है। सावन संक्रांति से वर्षा ऋतु का आगमन माना जाता है। इसी के साथ ही देवताओं की रात्रि प्रारम्भ हो जाती है तथा

सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश करने पर "कर्क संक्रांति" अर्थात "श्रावण संक्रांति" मनाई जाती है। सावन संक्रांति से वर्षा ऋतु का आगमन माना जाता है। इसी के साथ ही देवताओं की रात्रि प्रारम्भ हो जाती है तथा चातुर्मास या चौमासा का भी आरंभ इसी समय से माना जाता है। यह समय व्यवहारिक दृष्टि से अत्यधिक कठिन होता है क्योंकि इसी समय तामसिक प्रवृतियां अधिक सक्रिय होती हैं। व्यक्ति का हृदय भी तामसिक मार्ग की ओर अधिक अग्रसर होता है। वर्षा 2017 में श्रावण संक्रांति पर्व रविवार 16.07.17 को मनाया जाएगा। संक्रांति पुण्य काल मुहूर्त प्रातः 05:37 से शाम 16:37 तक रहेगा। महापुण्य काल महूर्त शाम 16:13 से शाम 16:37 तक रहेगा। अर्थात 24 मिनट की अवधि रहेगी। सूर्य कर्क में 16:37 पर प्रवेश करेगा। आइए जानें राशि अनुसार सूर्य का कर्क राशि में गोचर आपके लिए क्या आरीनम लाएगा। 


मेष: सुख-समृद्धि में वृद्धि के आसार हैं। नई योजना पर कार्य आरंभ करने का विचार बना सकते हैं। कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है, समय आपके अनुकूल रहने के आसार हैं।


वृष: ऊर्जावान रह सकते हैं। परिवार में छोटे भाई-बहनों से छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। हालांकि भाई-बहनों की तरक्की के आसार भी बन रहे हैं। इस समय कम दूरी की यात्रा भी आप जा सकते हैं।


मिथुन: धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिल सकता है। हालांकि भाई-बंधुओं से मनमुटाव होने के आसार भी हैं। आपके लिए सलाह है कि संयम व समझदारी से काम लें।


कर्क: समय आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला रह सकता है। कार्यक्षमता व कार्यकुशलता अच्छी रहेगी। ध्यान रहे की आप में अहंकार की भावना न आए। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान पर ध्यान दें।


सिंह: आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नेत्र संबंधी समस्याओं से दो चार होना पड़ सकता है। चोट लगने के भी योग हैं इसलिए सतर्क रहें। पिता का स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है।


कन्या: धन वृद्धि के योग हैं। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। सुख-संपति में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से भरे निर्णय ले सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग ले रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है।


तुला: समय नई परियोजना व नए व्यवसाय आरंभ करने हेतु श्रेष्ठ है। नौकरी में परिवर्तन हेतु अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पदोन्नति हेतु भी समय अच्छा रहने के आसार हैं। आय में वृद्धि कर सकते हैं।


वृश्चिक: समय कार्यक्षेत्र हेतु अनुकूल रह सकता है। मकान खरीदने में सफलता मिल सकती है। सरकारी योजनाओं से लाभ मिल सकता है। धन प्राप्ति के योग हैं। धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है।


धनु: स्वास्थ्य के लिहाज से समय प्रतिकूल है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। कार्यस्थल पर भी आपका प्रदर्शन कम हो सकता है। व्यावसायिक दृष्टि से समय प्रतिकूल रहेगा।


मकर: समय दांपत्य हेतु अशुभ है। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। दांपत्य में खटास आ सकती है। अविवाहितों को खुशखबरी न मिलने के योग हैं। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिल सकती है।


कुंभ: स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। घुटनों व कमर दर्द की समस्या सताएगी। सर्विसमैन सर्वाइकल की समस्या से जूझ सकते हैं। करियर हेतु समय अनुकूल रहेगा। कार्योन्नति के आसार भी हैं।


मीन: संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। नव दंपति को संतान प्राप्ति हेतु खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। अविवाहितों हेतु विवाह योग हैं। नया कार्य आरंभ करने हेतु समय शुभ है।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!