भविष्यफल: सूर्य आए जेष्ठा नक्षत्र के द्वार, किसके लिए लकी रहेगा रविवार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Dec, 2017 08:05 AM

आज का शुभाशुभ: रविवार दि॰ 03.12.17 चंद्र वृष राशि व कृतिका नक्षत्र, भाग्यांक 7, शुभरंग स्लेटी, शुभदिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6 तक। आज का विशेष उपाय: सफलता प्राप्ति हेतु पानी में शक्कर डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। आज का महामंत्र:

आज का शुभाशुभ: रविवार दि॰ 03.12.17 चंद्र वृष राशि व कृतिका नक्षत्र, भाग्यांक 7, शुभरंग स्लेटी, शुभदिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6 तक।


आज का विशेष उपाय: सफलता प्राप्ति हेतु पानी में शक्कर डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।


आज का महामंत्र: ॥ ॐ ह्रीं रवये तरुणाय नमः॥ इस सूर्य मंत्र से जीवन में शुभता आती है।


मेष: रविवार को अरेंजमैंट में बिजी रहेंगे। समय घरेलू ताम-झाम को संभालने में लगेगा। निकट संबंधी के घर की यात्रा होगी।


वृष: रविवार आराम प्रदान करेगा। मनोरंजन में समय बीतेगा। ज़रूरी सामान की खरीदारी करेंगे। निकट की व्यावसायिक यात्रा करेंगे।  


मिथुन: छुट्टी होने के बावजूद व्यस्तता रहेगी। मित्र मंडली के लोगों को सलाह-मशविरा देंगे। व्यवसाय की प्रगति हेतु रणनीति बनाएंगे।


कर्क: परिजनों की डिमांड का निपटारा करना आपकी जेब पर भारी पड़ेगा। मित्र बाहर घूमने हेतु प्रेरित करेंगे। आनंद से छुट्टी बिताएंगे। 


सिंह: रविवार कामकाजी दिनों जैसा ही रहेगा। आय-व्यय के अकाउंट्स का मैनेजमेंट करना पड़ेगा। उपयोगी व्यक्तियों से सम्पर्क बढ़ेगा।  


कन्या: छुट्टी इच्छानुसार बिताएंगे। घूमने का मूड बनेगा। दोपहर तक समय बोरियत से कटेगा। मित्रों संग छुट्टी की रंगत और बढ़ेगी।


तुला: संडे भी बिजी रहेगा। कामकाज से फुर्सत नहीं मिलेगी। सभी पैडिंग काम निपटाने में बीतेगा। निकट संबंधी से मुलाकात होगी। 


वृश्चिक: पुराने मित्रों से मेल-मिलाप होगा। जन-सम्पर्क में पर्याप्त सहूलियत मिलेगी। कोशिश करने से रुके हुए काम का भी विकास होगा। 


धनु: अच्छा खाना व आराम मिलेगा। मनोरंजन हेतु संडे का उपयोग लेंगे। बच्चों संग छुट्टी बिताएंगे। खरीदारी हेतु शॉपिंग मॉल जाएंगे।


मकर: संडे दोस्तों व परिचितों के बीच बीतेगा। छुटटी का भरपूर आनन्द लेंगे। दिल को तसल्ली मिलेगी। पूरे सप्ताह हेतु एनर्जी बटोरेंगे।


कुंभ: गाड़ी के रख-रखाव हेतु दिन व्यतीत होगा। मेहमान व्यस्तता बढ़ाएंगे। पर्सनल वर्क अधूरे रहेंगे। शाम नेटवर्किंग साईट पर बीतेगी।


मीन: संडे प्रियजनों संग गुजरेगा। आउटिंग पर जाएंगे। शॉपिंग के वक्त पर्स को संभाले। भीड़-भाड़ में अप्रिय घटना से मुश्किल होगी। 


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!