भविष्यफल: सूर्य का शतभिषा में वास, किसके लिए खोलेगा सफलता के द्वार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Feb, 2018 08:01 AM

आज का शुभाशुभ: रविवार दि॰ 25.02.18 चंद्र मिथुन राशि व मृगाशीर्ष नक्षत्र, भाग्यांक 2, शुभरंग सफेद, शुभदिशा उत्तरपश्चिम, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6.00 तक।

आज का शुभाशुभ: रविवार दि॰ 25.02.18 चंद्र मिथुन राशि व मृगाशीर्ष नक्षत्र, भाग्यांक 2, शुभरंग सफेद, शुभदिशा उत्तरपश्चिम, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6.00 तक।


आज का महामंत्र: ॥ ह्रीं सूर्याय तेजोरूपाय नमः ॥ इस सूर्य मंत्र सर्वार्थ सफलता मिलती है।


आज का विशेष उपाय: दैनिक सफलता हेतु सूर्य को पानी में इत्र मिलकर अर्घ्य दें।


मेष: बीमारियों से ग्रसित होंगे। चोरी की संभवना है। खरीद फिरोत में विशेष लाभ होगा। सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने का प्रयास करेंगे। 


वृष: दोपहर तक आर्थिक लाभ होगा। शुभचिंतकों से सलाह प्राप्त होगी। सामाजिक रूप से सराहना होगी। पेट व आंतों में पीड़ा होगी।


मिथुन: मन में डर की भावना पैदा होगी। धार्मिक विश्वास में कमी आएगी। मानसिक असंतोष रहेगा। हृदय संबंधित समस्या सताएंगी।


कर्क: आर्थिक लाभ मिलेगा। संडे को मधुर संगीत सुनने को मिलगा। लव प्रपोजल मिलने के योग हैं। रोमांस में सफलता मिलेगी।


सिंह: डैंटल प्रोब्लम फेस करनी पड़ेंगी। पड़ोसियों से अच्छे संबंध बनेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। दैनिक लाभ मे कमी आएगी।


कन्या: समय समृद्धि के संकेत दे रहा है। इच्छाशक्ति में वृद्धि होगी। कला के प्रति रुझान बढ़ेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा। 


तुला: लोगों के विरोध का सामना करना पड़ेगा। दैवीय सहयता के कारण बचाव होगा। शाम के उपरांत लाभ प्राप्ति की संभावना बनेगी।


वृश्चिक: विशेष लाभ प्राप्ति के योग हैं। मित्रों से उपहार मिलेगा। शाम के स्वास्थ्य परेशान करेगा। जीवन उदासीनता से भर सकता है।


धनु: जीवन की अनुकूल व प्रतिकूल घटनाओं का आत्मनिरीक्षण करेंगे। महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसले लेंगे। पिता से बेहतर संबंध बनेंगे।


मकर: वित्तीय सौदों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। यात्रा के योग हैं। मन धार्मिक कार्यों मे लगेगा। सामाजिक प्रसिद्धि हासिल करेंगे।


कुंभ: समय कलहकारी है। लेनदेन मे समस्या आएगी। यात्रा कष्टकारी रहेगी। अज्ञात स्थान पर भटक सकते हैं। अजनबीयों से दूरी बनाए। 


मीन: फ्यूचर हेतु प्लानिंग बनाएंगे। आर्थिक नीति इम्प्लीमॅन्ट करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान से सुख मिलेगा।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!