भविष्यफल: तुला का सूर्य Sunday को बनाएगा Special

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Oct, 2017 08:14 AM

आज का शुभाशुभ: 22.10.17 रविवार चंद्र वृश्चिक राशि व विशाखा नक्षत्र, भाग्यांक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा आग्नेय, राहुकाल शाम 4:30 से शाम 6:00 तक। आज का विशेष उपाय: सुख-सुविधा की प्राप्ति हेतु पानी में अबीर-गुलाल

आज का शुभाशुभ: 22.10.17 रविवार चंद्र वृश्चिक राशि व विशाखा नक्षत्र, भाग्यांक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा आग्नेय, राहुकाल शाम 4:30 से शाम 6:00 तक।


आज का विशेष उपाय: सुख-सुविधा की प्राप्ति हेतु पानी में अबीर-गुलाल मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।


आज का महामंत्र: ॥ ॐ पद्मप्रबोदाय नमः ॥ इससे आनंद की प्राप्ति होती है।


मेष: रविवार को अरैंजमैंटस् में बिजी रहेंगे। समय घरेलू ताम-झाम में लगेगा। निकट संबंधी के घर की यात्रा होगी। समारोह में शामिल होंगे। 


वृष: रविवार आराम व सुकून प्रदान करेगा। मनोरंजन में समय बीतेगा। जरूरी सामान की खरीदारी करेंगे। निकट की व्यावसायिक यात्रा करेंगे।  


मिथुन: छुट्टी के बावजूद व्यस्तता रहेगी। मित्र सलाह-मशविरा देंगे। निजी व्यवसाय की प्रगति हेतु रणनीति बनाएंगे। धन-लाभ के योग हैं।


कर्क: परिजनों के डिमांडस का निपटारा करेंगे व उनकी डिमांडस जेब पर भारी पड़ेंगी। मित्र बाहर घूमने हेतु प्रेरित करेंगे। आनंद से छुटटी बिताएंगे। 


सिंह: रविवार आम कामकाजी दिनों जैसा ही रहेगा। आय-व्यय के अकाऊंट्स को मैनेज करना पड़ेगा। उपयोगी व्यक्तियों से सम्पर्क बढ़ेगा।  


कन्या: छुट्टी इच्छानुसार बिताएंगे। घूमने का मूड बनेगा। दोपहर तक समय बोरियत से कटेगा। शाम में दोस्त के साथ छुटटी की रंगत और बढ़ेगी।


तुला: कामकाज से फुर्सत नहीं मिलेगी। कागजात की खोजबीन व पैडिंग काम निपटाने में समय बीतेगा। शाम में निकट संबंधी से मुलाकात होगी। 


वृश्चिक: पुराने मित्रों से मेल-मिलाप होगा। जन-सम्पर्क में पर्याप्त समय व सहूलियत मिलेगी। कोशिश करने से रुके हुए काम का भी विकास होगा। 


धनु: अच्छा खाना व आराम मिलेगा। मनोरंजन हेतु संडे का उपयोग लेंगे। परिजनों व बच्चों संग छुट्टी बिताएंगे। खरीदारी हेतु शॉपिंग मॉल जाएंगे।


मकर: संडे दोस्तों व परिचितों के बीच बीतेगा। छुटटी का भरपूर आनंद लेंगे। दिल व दिमाग को तसल्ली मिलेगी। पूरे सप्ताह हेतु एनर्जी बटोरेंगे।


कुंभ: घरेलू उपकरण के रख-रखाव में दिन व्यतीत होगा। मेहमान भी व्यस्तता बढ़ाएंगे। व्यक्तिगत कार्य अधूरे रहेंगे। शाम सोशल नेटवर्किंग पर बीतेगी।


मीन: संडे प्रियजनों संग गुजरेगा। मूवी व आऊटिंग पर जाएंगे। शाम को शॉपिंग के वक्त पर्स को संभाले। भीड़-भाड़ में अप्रिय घटना से मुश्किल होगी। 


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!