भविष्यफल: सूर्य केतु व बुध का साथ, किसका संडे बनेगा खास

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Feb, 2018 08:10 AM

आज का शुभाशुभ: रविवार दि॰ 11.02.18 चंद्र धनु राशि व मूल नक्षत्र, भाग्यांक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा आग्नेय, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6 तक। आज का विशेष उपाय: बेहतर जीवन हेतु पानी में तिल व शहद मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। आज का महामंत्र:

आज का शुभाशुभ: रविवार दि॰ 11.02.18 चंद्र धनु राशि व मूल नक्षत्र, भाग्यांक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा आग्नेय, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6 तक।


आज का विशेष उपाय: बेहतर जीवन हेतु पानी में तिल व शहद मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।


आज का महामंत्र: ॥ ह्रीं सूर्याय वायुमूर्तये नमः ॥  इस सूर्य मंत्र से समस्याएं समाप्त होती हैं।


मेष: रविवार को अरैंजमैंट में बिजी रहेंगे। घरेलू ताम-झाम में शाम तक बिजि रहेंगे। निकट संबंधी के घर की यात्रा होगी। 


वृष: रविवार आराम व सुकून प्रदान करेगा। मनोरंजन व ज्ञानार्जन क्षेत्र में समय बीतेगा। निकट-दूर की व्यावसायिक यात्रा करेंगे।  


मिथुन: मित्र मंडली के लोगों को सलाह-मशविरा देंगे। निजी व्यवसाय की प्रगति हेतु रणनीति बनाएंगे। धन लाभ के योग है।


कर्क: परिजनों के डिमांड का निपटारा जेब पर भारी पड़ेगा। मित्र बाहर घूमने हेतु प्रेरित करेंगे। आनंद से छुटटी बिताएंगे। 


सिंह: रविवार आम कामकाजी दिनों जैसा रहेगा। अकाउंट्स का मैनेजमेंट करना पड़ेगा। उपयोगी व्यक्तियों से सम्पर्क बढ़ेगा। 
 

कन्या: छुट्टी इच्छानुसार बिताएंगे। घूमने-फिरने का मूड बनेगा। शाम में नजदीकी दोस्त के साथ छुट्टी की रंगत और बढ़ेगी।


तुला: संडे भी बिजी रहेगा। कामकाज से फुर्सत नहीं मिलेगी। पैडिंग काम निपटाने में समय बीतेगा। निकटजन से भेंट होगी। 


वृश्चिक: पुराने मित्रों से मिलेंगे। जन संपर्क में पर्याप्त समय व सहूलियत मिलेगी। रुके हुए काम का भी विकास होगा। 


धनु: अच्छे खाने का आनंद लेंगे। मनोरंजन हेतु संडे का उपयोग लेंगे। बच्चों संग छुट्टी बिताएंगे। खरीदारी हेतु मॉल जाएंगे।


मकर: संडे दोस्तों के बीच बीतेगा। छुट्टी का भरपूर आनंद लेंगे। दिमाग को तसल्ली मिलेगी। पूरे सप्ताह हेतु एनर्जी बटोरेंगे।


कुंभ: घरेलू रख-रखाव में दिन बीतेगा। मेहमान व्यस्तता बढ़ाएंगे। व्यक्तिगत कार्य अधूरे रहेंगे। शाम मित्रों से चैटिंग में बीतेगी।


मीन: संडे फॅमिली संग गुजरेगा। आउटिंग पर जाएंगे। शॉपिंग के वक्त पैसा संभाले। भीड़भाड़ में अप्रिय घटना के योग हैं। 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!