वास्तु दोष से मुक्ति पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Nov, 2017 01:46 PM

take these measures to get rid of vastu dosh

कई बार घर में पैसे और अन्य किस्म की सारी सुविधाएं होने के बावजूद भी घर की परेशानियां खत्म नहीं होती। इसके पीछे की वजह वास्तुदोष हो सकता है हालांकि वास्तुशास्त्र पर कुछ लोग यकीन करते हैं तो कुछ नहीं

कई बार घर में पैसे और अन्य किस्म की सारी सुविधाएं होने के बावजूद भी घर की परेशानियां खत्म नहीं होती। इसके पीछे की वजह वास्तुदोष हो सकता है हालांकि वास्तुशास्त्र पर कुछ लोग यकीन करते हैं तो कुछ नहीं। यदि वास्तुदोष से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातोंं का ध्यान रखा जाए तो उससे मुक्ति पाई जा सकती है। आईए जानें कुछ टिप्स जिनकी वजह से गृह क्लेश और अन्य परेशानियों से छुटकारा पाना बहुत ही आसान हो सकता है। 

 


घर के प्रत्येक प्रकार के वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर के ऊपर एक मिट्टी के बर्तन में सतनाजा और दूसरे मिट्टी के बर्तन में पानी भर कर पक्षियों के लिए रखें।

 


बीम के नीचे सोने या बैठने से मानसिक तनाव और क्लेश होता है इससे बचने के लिए बीम के दोनों सिरों पर लकड़ी की बांसुरी लटका दें। 

 


घर में भोजन करते हुए गृह स्वामी के सामने क्लेश न करें और कोई नकारात्मक बात भी न करें।

 


मुख्य प्रवेश द्वार के दोनों तरफ (अगल बगल) व ऊपर रोली, कुमकुम, हल्दी, केसर आदि घोलकर स्वास्तिक व ओमकार (ॐ) का शुभ चिन्ह बनाएं।

 


घर में मकड़ी का जाल हो तो तुरंत साफ करें, अन्यथा राहू के दुष्प्रभाव में वृद्धि होती है।

 


घर में हो रही सीलन तुरंत ठीक करवा लें। यह घर की आर्थिक स्थिति पर असर डालती है। इसे ठीक करवाने से आर्थिक समृद्धि मिलेगी।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!