घर में धन का भविष्य तय करता है यह पौधा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Aug, 2017 11:49 AM

the future of wealth in the house determines this plant

मान्यता है घर में मनी प्लांट लगाने से घर में मनी मनी हो जाती है। मनी प्लांट को घर में पैसे लाने वाले पौधे के नाम से भी जाना जाता है। मनी प्लांट को जब भी घर लाएं तो किसी के घर से चुरा कर लाएं। ऐसा करने से यह जल्दी फलता फुलता है। मनी प्लांट को घर के...

मान्यता है घर में मनी प्लांट लगाने से घर में मनी मनी हो जाती है। मनी प्लांट को घर में पैसे लाने वाले पौधे के नाम से भी जाना जाता है। मनी प्लांट को जब भी घर लाएं तो किसी के घर से चुरा कर लाएं। ऐसा करने से यह जल्दी फलता फुलता है। मनी प्लांट को घर के अंदर कहीं भी लगाया जा सकता है जैसे गमले में अथवा बोतल में पानी भरकर। पानी को हर सप्ताह बदल देना चाहिए। मनी प्लांट ऐसी जगह रखें जहां अधिक धूप ना हो। जमीन पर इसकी बेलों को नहीं फैलाना चाहिए। इससे दरिद्रता घर में प्रवेश करती है। बेलों को जहां तक संभव हो ऊपर की ओर बढ़ाएं ताकि घर की आर्थिक समृद्धि होती रहे।
 
क्या आप जानते हैं यह पौधा घर में धन का भविष्य भी तय करता है। आईए जानें कैसे 
 
जब घर में धन धान्य की कोई कमी नहीं होती उस समय इसके पत्ते हरे-भरे रहते हैं। बेल में नई कोपलें फूटती रहती हैं। जब इसके पत्ते मुरझाने लगें या पीले पड़ने लगें तो समझ जाएं घर पर रूपए पैसे से संबंधित कोई संकट आने वाला है।
 
माना जाता है की मनी प्लांट घर के सभी नकारात्मक प्रभावों को अपने ऊपर ले लेता है और घर परिवार हरा भरा रहे इसके लिए सकारात्मक उर्जा को अपनी ओर आकर्षित करता रहता है।
 
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने से शुभता का संचार होता है और उत्तर पूर्व में लगाने से अशुभता का संचार तो होता ही है साथ ही पारिवारिक सदस्यों को कर्ज जैसे संकट का सामना करना पड़ता है। कुछ परिस्थितियों में तो मित्र और संबधी विरोधी तक हो जाते हैं।
 
घर में धन का उचित प्रवाह बना रहे इसके लिए परेशान व्यक्ति बिना कुछ खर्च किए मनी प्लांट के द्वारा अपने घर से दरिद्रता को भगा सकता है और सुखद जीवन य़ापन कर सकता है।
IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!