राशिफल: धनु राशि को छोड़ता हुआ सूर्य, किसके हरेगा कष्ट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Jan, 2018 08:00 AM

horoscope today, daily horoscope, rashifal, sunday horoscope, surya mantra, punjab kesari, acharya kamal nandlal

आज का शुभाशुभ: रविवार दि॰ 07.01.18 चंद्र सिंह राशि व उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, भाग्यांक 1, शुभरंग मेहरून, शुभदिशा पूर्व, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6.00 तक।

 

आज का विशेष उपाय: कष्टों से मुक्ति हेतु सूर्य को दूध व शहद से अर्घ्य दें।

 

आज का महामंत्र: ॥ ह्रीं सूर्याय अखिला-गम-वेदिने नमः ॥  इस सूर्य मंत्र से कष्टों से मुक्ति मिलती है।

 

मेष: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लंबित कार्यों मे गति आएगी। धन की तंगी दूर होगी। पारिवारिक सदस्य भी सहयोग व समर्थ देंगे।

 

वृष: इच्छित प्रयासों में सफलता मिलेगी। प्रबल भाग्य से बिगड़े काम बनेंगे। जायदाद के मामले सुलझेंगे। कारोबार में नए स्रोत जुडेंगें। 

 

मिथुन: बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। प्रोपर्टी में निवेश से फायदा नहीं होगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। एक्सपर्ट की सलाह लेंगे।

 

कर्क: दोस्तों के व्यवहार से हैरानी होगी। जटिल कार्य मे मदद मिलेगी। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क होगा। मानसिक तनाव मे राहत मिलेगी। 

 

सिंह: भाग्य से ज़्यादा उम्मीद न लगाएं अन्यथा हताश होंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमी भी पैदा होगी। व्यय अत्यधिक हो सकता है। 


कन्या: परिजनों संग समय गुजारने का मौका मिलेगा। रूटीन काम समय पर पूरे होंगे। परिवार संग शाम को डिनर पर बहार जाएंगे। 

 

तुला: कम दामों के कारण घटिया चीज खरीदेने से बचें। बड़ी डील फाइनल होगी। रोमांस हेतु दिन शुभ है। दूसरों को सलाह देने से बचें। 

 

वृश्चिक: फाइनैंशियल कागजात संभालकर रखें। सांसारिक चीजों के प्रति लगाव बढ़ेगा। प्रेमी को समय देंगे। परिजनों से सही राय मिलेगी।


धनु: आर्थिक बोझ बढ़ेगा। मित्रों की राय को अनसुना न करें। प्रतिकूल समाचार से मन अशांत रहेगा। कम समय में सारा काम निपटाएंगे।

 

मकर: सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी। समारोह में भाग लेंगे। गलत व्यक्ति के सम्पर्क से दूर रहें। साख पर आंच आ सकती है।

 

कुंभ: सहयोगी काम-काज में मदद करेंगे। रोमांस में कोई आपसे आकर्षित होगा। शादीशुदा जीवन रोमांचित रहेगा। जीवन में उत्साह रहेगा।

 

मीन: प्रशंसा मिलेगी। तन्मय होकर कुछ नया करेंगे। छुट्टी के दिन घूमना फिरना पसंद आएगा। मनोरंजन हेतु मूवी देखने जाएंगे। 


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!