मां लक्ष्मी का यह शक्तिशाली मंत्र करेगा हर मुराद पूरी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Mar, 2018 01:02 PM

this powerful mantra of mother lakshmi will be fulfil lyour wishes

मां लक्ष्मी धन की देवी व सुख-समृद्धि प्रदान करने वाली देवी हैं। हिंदू शास्त्रों में इन्हें भगवान विष्णु की अर्धांगिनी बताया गया है। इसलिए विश्वभर में इनकी मान्यता अधिक मानी जाती है। यदि मनुष्य देवी लक्ष्मी का विधिवत पूजन करता है तो मां उस पर प्रसन्न...

मां लक्ष्मी धन की देवी व सुख-समृद्धि प्रदान करने वाली देवी हैं। हिंदू शास्त्रों में इन्हें भगवान विष्णु की अर्धांगिनी बताया गया है। इसलिए विश्वभर में इनकी मान्यता अधिक मानी जाती है। यदि मनुष्य देवी लक्ष्मी का विधिवत पूजन करता है तो मां उस पर प्रसन्न होकर अपनी कृपा अवश्य बरसाती है। इतना ही नहीं व्यक्ति के धन-धान्य में वृद्धि के साथ-साथ समस्त प्रकार के ऋृणों से उसे छुटकारा मिलने लगता है।

यहां जानें धन-धान्य में वृद्धि हेतु मां लक्ष्मी का मंत्र-

मां लक्ष्मी मंत्र:-
"ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:"

इस मंत्र का उच्चारण करने से पूर्व मां लक्ष्मी का एकाग्रता से ध्यान करें। पूजा स्थान में मां लक्ष्मी के समक्ष बैठ कर 108 ऊपर दिए इस मंत्र का उच्चारण करें। 

ध्यान रखें
मंत्र जपते समय केवल कमलगट्टे की माला का प्रयोग करना चाहिए व माला को गोमुखी में रखकर ही मंत्र जपें। 

उपाय
प्रत्येक शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को खीर और मिश्री का भोग लगांए व किसी छोटी कन्या को भोजन कराएं। इस प्रकार मां लक्ष्मी के प्रति मन में पूर्ण निष्ठा, विश्वास और श्रद्धा भाव रखते हुए नियमित रूप से मंत्र का उच्चारण करें। जिससे मां लक्ष्मी की कृपा से शीघ्र ही आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता है, धन-धान्य में वृद्धि होती है व कर्जों से छुटकारा मिलता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!