Bhai Dooj 2021: आज यमराज जाएंगे अपनी बहन के घर तिलक लगवाने

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Nov, 2021 09:49 AM

today yamraj will go to his sisters house

कार्तिक शुक्ल द्वितीय को भाईदूज का पर्व पूरे भारतवर्ष में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। दीवाली के त्यौहार के साथ केवल दीपमालाएं ही नहीं बल्कि अनेकों उत्सवों की मालाएं भी गुंथी हुई हैं। त्रयोदशी से लेकर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Bhai Dooj 2021: कार्तिक शुक्ल द्वितीय को भाईदूज का पर्व पूरे भारतवर्ष में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। दीवाली के त्यौहार के साथ केवल दीपमालाएं ही नहीं बल्कि अनेकों उत्सवों की मालाएं भी गुंथी हुई हैं। त्रयोदशी से लेकर कार्तिक द्वितीय तक के पांच दिन अपनी परम्पराओं के साथ प्रतिवर्ष हमारे समक्ष प्रस्तुत होते हैं। इन्हीं में से एक है- भ्रातृ द्वितीया यानि भाईदूज जो दीवाली से तीसरे दिन मनाया जाता है। पूरे भारत में मनाए जाने वाले इस पर्व को अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है। जैसे बंगाल में भाईफोटा, महाराष्ट्र में भाऊ बीज, गुजरात में भाई बीज और पंजाब में टिक्का आदि।  

                             PunjabKesari Yamuna bath on Bhai Dooj in Mathura                            
भाई दूज को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है।

PunjabKesari Yamuna bath on Bhai Dooj in Mathura

भाई दूज पर्व भाईयों के प्रति बहनों के श्रद्धा व विश्वास का पर्व है। इस पर्व को बहनें अपने भाईयों के माथे पर तिलक लगा कर मनाती हैं और भगवान से अपने भाइय़ों की लम्बी आयु की कामना करती हैं। दीपोत्सव का समापन दिवस है कार्तिक शुक्ल द्वितीय। जिसे भैयादूज कहा जाता है।

PunjabKesari Yamuna bath on Bhai Dooj in Mathura

मान्यता है कि इस दिन जो यम देव की उपासना करता है, उसे असमय मृत्यु का भय नहीं रहता। इस दिन बहन अपने भाई के तिलक लगाकर स्नेह-प्रेम की अभिव्यक्ति करती हैं।

PunjabKesari Yamuna bath on Bhai Dooj in Mathura
इस दिन यमराज ने अपनी बहन के घर आतिथ्य स्वीकार किया था और भोजन ग्रहण किया था, इसलिए युगों से इस परम्परा का भाई आज भी निर्वाह करते आ रहे हैं।

PunjabKesari Yamuna bath on Bhai Dooj in Mathura

कहते हैं भाई दूज पर भाई बहन की साथ-साथ लगाई गई यमुना में डुबकी यम फांस से देती है मुक्ति। मान्यता है की आज भी यमराज अपनी यमपुरी से बहन यमुना के घर तिलक लगवाने आते हैं।

 

PunjabKesari Yamuna bath on Bhai Dooj in Mathura

नि:स्वार्थ भावना के द्वारा ही भाई-बहन के संबंधों को सुदृढ़ बनाया जा सकता है। इस दिन बहन के यहां भोजन करने और द्रव्य देने की प्रथा है जो शुभ समझा जाता है।

PunjabKesari Yamuna bath on Bhai Dooj in Mathura

दूर-दूर से भाई-बहन यमुना स्नान करने मथुरा आते हैं और पुण्य के भागी होते हैं। मान्यता है कि यमुना के तट पर भाई अपनी बहन के हाथ का बनाया भोजन ग्रहण करे तो इसके लिए आयुवर्धक होता है। व्यवसायी लोग इस दिन कलम दवात की पूजा भी करते हैं।

PunjabKesari Yamuna bath on Bhai Dooj in Mathura

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!