Dol Gyaras 2021: रोग व शोक का नाश करने के लिए आज करें विशेष पूजा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Sep, 2021 09:26 AM

todays good luck

शुक्रवार दि॰ 17.09.21 भाद्रपद शुक्ल एकादशी को डोल ग्यारस का पर्व मनाया जाएगा। शास्त्र अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी के ग्यारहवें दिन यशोदा ने श्रीकृष्ण का जलवा पूजन अर्थात कुआं पूजन किया था।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Parivartini Ekadashi 2021: शुक्रवार दि॰ 17.09.21 भाद्रपद शुक्ल एकादशी को डोल ग्यारस का पर्व मनाया जाएगा। शास्त्र अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी के ग्यारहवें दिन यशोदा ने श्रीकृष्ण का जलवा पूजन अर्थात कुआं पूजन किया था। शास्त्र अनुसार इस दिन श्रीहरि ने क्षीरसागर में चातुर्मास के शयन काल के दौरान करवट बदली थी। अतः इस पर्व को परिवर्तिनी एकादशी, जलझूलनी एकादशी, पद्मा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन श्रीकृष्ण के निमित्त अर्घ्य, दान, फल-फूल अर्पित कर व्रत, पूजन और उपाय करने से व्यक्ति का कल्याण होता है। उसकी सर्व कामना पूर्ण होती हैं तथा रोग व शोक का शमन होता है।

PunjabKesari Dol Gyaras
विशेष पूजा: श्रीकृष्ण का पंचोपचार पूजन करें। गौघ्रत का दीप करें, सुगंधित धूप करें, भगवान को जल चढ़ाएं, काजल चढ़ाएं, तुलसी पत्र चढ़ाएं, ककड़ी का भोग लगाएं। इस विशेष मंत्र का 1 माला जप करें। पूजन उपरांत ककड़ी काली गाय को खिलाएं। 

PunjabKesari Dol Gyaras

विशेष मंत्र: ॐ कुब्जा-कृष्ण-अम्बर धराय नमः॥

PunjabKesari Dol Gyaras

आज का गुडलक ज्ञान
गुडलक कलर:
श्यामल।

गुडलक दिशा: पश्चिम।

गुडलक मंत्र: ॐ गोविन्दाय नमः॥

गुडलक टिप: रोगों से मुक्ति हेतु राई सिर से वारकर जला दें।

गुडलक फॉर बर्थ डे: लक्ष्मी मंदिर में नारियल चढ़ाने से व्यवसाय अच्छा चलेगा।

गुडलक फॉर एनिवर्सरी: दंपति द्वारा कृष्ण मंदिर में बांसुरी चढ़ाने से दांपत्य में मिठास आएगी।

PunjabKesari Dol Gyaras

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!