आज का गुडलक- श्राद्ध के पहले दिन दुर्भाग्य को कहें Bye-bye

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Sep, 2017 07:04 AM

todays good luck say bye bye to bad luck on the first day of shraddha

बुधवार दि॰ 06.09.17 आश्विन कृष्ण एकम पर प्रतिपदा का श्राद्ध मनाया जाएगा। शास्त्र स्कंदपुराण के अनुसार पितृगण दूर से हुए पूजन से संतुष्ट होते हैं तथा गंध-रस तर्पण से तृप्त होते हैं। शास्त्रों में पितृगण का आहार मंत्रोच्चारण

बुधवार दि॰ 06.09.17 आश्विन कृष्ण एकम पर प्रतिपदा का श्राद्ध मनाया जाएगा। शास्त्र स्कंदपुराण के अनुसार पितृगण दूर से हुए पूजन से संतुष्ट होते हैं तथा गंध-रस तर्पण से तृप्त होते हैं। शास्त्रों में पितृगण का आहार मंत्रोच्चारण में दी हुई आहुतियों का द्रव्य है। मुहूर्त के अनुसार प्रतिपदा आज दिन 12:32 से धुरु होकर गुरुवार दि॰ 07.09.17 को दिन 11:52 तक रहेगी। आज कुतुप दिन 11:54 से दिन 12:44 तक, रौहिण दिन 12:44 से दिन 13:33 तक व अपराह्न दिन 13:33 से शाम 16:03 तक है। 


श्राद्ध विधि: पितृगण के निमित गौघृत का दीप करें, सुंगधित धूप करें, मिश्री, तुलसी व गोलोचन चढ़ाएं। पूड़ी व लौकी के हलवे का भोग लगाएं। पितृ के निमित श्रीहरि का ध्यान करते हुए भागवत गीता के पहले आध्याय का पाठ करें व यह विशिष्ट मंत्र जपें। जप के बाद ब्राहमणों के पांव धोकर सत्कार करें। पूड़ी, हलवे व सात्विक सब्ज़ी का भोजन करवाएं। वस्त्र पात्र व उचित दक्षिणा देकर आशीर्वाद लें। प्रतिपदा का विधिवत श्राद्ध करने से दुर्भाग्य मिटता है व धन-धान्य में वृद्धि मिलती है।


पितु निमित विशेष मंत्र: ॐ मुक्तानां परमगतये नमः॥


श्रेष्ठ श्राद्ध मुहूर्त: दिन 12:44 से दिन 13:33 तक। 


मुहूर्त विशेष
अभिजीत मुहूर्त:
नहीं है।


अमृत काल: अगले दिन प्रातः 04:57 से लेकर प्रत 06:33 तक।


यात्रा मुहूर्त: दिशाशूल - उत्तर। राहुकाल वास - नैऋत्य। अतः उत्तर व नैऋत्य दिशा की यात्रा टालें।


आज का गुडलक ज्ञान
गुडलक कलर:
पिस्ता।


गुडलक दिशा: पश्चिम।


गुडलक टाइम: शाम 19:00 से रात 20:25 तक।


गुडलक मंत्र: ॐ सत्यसन्धायै नमः॥


गुडलक टिप: सौभाग्य प्राप्ति हेतु किसी किन्नर को हरा कपड़ा दान करें।


गुडलक फॉर बर्थडे: तुलसी के पौधे कि उल्टी परिक्रमा लगाएं, मिलेगा टैंशन से छुटकारा। 


गुडलक फॉर एनिवर्सरी: दांपत्य विवाद मिटाने हेतू पति-पत्नी मिलकर किसी गाय को हरी घास खिलाएं।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!