अपनाएं वास्तु के ये उपाय, हर परेशानी का होगा अंत

Edited By ,Updated: 08 Jan, 2017 11:30 AM

vastu

अधिक मेहनत करने के बाद भी घर में आर्थिक तंगी बनी रहती है। पारिवारिक सदस्य हर समय परेशानियों से घिरे रहते हैं। तो इसका एक कारण वास्तु भी हो सकता है। घर में नाकारात्मक

अधिक मेहनत करने के बाद भी घर में आर्थिक तंगी बनी रहती है। पारिवारिक सदस्य हर समय परेशानियों से घिरे रहते हैं। तो इसका एक कारण वास्तु भी हो सकता है। घर में नाकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश करने से भी इस प्रकार की समस्याअों का सामना करना पड़ सकता है। इन परेशानियों से छुटकारा पाने अौर सुकून की नींद लेने के लिए वास्तु के कुछ उपाय करने से लाभ मिलता है। जानिए, वास्तु के कुछ सरल उपाय-

 

* घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इससे पारिवारिक सदस्यों के मध्य प्रेम बढ़ता है। 

 

* बच्चों के लिए पूर्व की अोर मुख करके अध्ययन करना शुभ होता है। इसके साथ ही भोजन बनाते समय गृहिणी का मुख भी पूर्व की अोर होना चाहिए। पूर्व की अोर मुख करके भोजन करने से पाचन शक्ति में वृद्धि होती है। 

 

* व्यक्ति को सदैव सोते समय अपना सिर दक्षिण दिशा की अोर करना चाहिए। उत्तर दिशा की अोर सिर करके न सोएं। घर में पोंछा लगाते समय पानी में नमक डाल लें। इससे घर की नाकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। 

 

* मुख्यद्वार पर स्वास्तिक, शुभ लाभ जैसे मांगलिक चिन्ह बनाने चाहिए। घर के दक्षिण या उत्तरमुखी द्वार पर गणेशजी की प्रतिमा लगाएं। इससे घर में नाकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती। 

 

* बेडरूम में देवी-देवताअों की प्रतिमाएं न रखें। इसके अतिरिक्त बेडरूम में टेलीविजन न रखें। इससे शारारिक क्षमताअों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। 

 

* घर में शंख अवश्य रखना चाहिए। पक्षियों को दाना, गाय को चारा अवश्य खिलाएं। ऐसा करने से गृहदोष का निवारण होता है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!