अशुभ मानी जाती हैं ये चीजें, एक भी है घर में तो तुरंत हटा दें

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Jun, 2017 11:19 AM

vastu

अक्सर लोग अपने घर को सुंदर बनाने के लिए बहुत सारे शो-पीस या चित्र लगाते हैं। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि कुछ चीजों को घर में नहीं रखना चाहिए

अक्सर लोग अपने घर को सुंदर बनाने के लिए बहुत सारे शो-पीस या चित्र लगाते हैं। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि कुछ चीजों को घर में नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार ऐसी चीजों को घर में रखना अशुभ होता है। इसलिए भूलकर भी इन चीजों को घर में नहीं रखना चाहिए। यदि इनमें से कोई भी वस्तु घर में है तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए।

नटराज की प्रतिमा में भगवान शिव तांडव की मुद्रा में होते हैं जो कि विनाश का सूचक माना जाता है। जिसके कारण इस प्रतिमा को घर में रखना शुभ नहीं माना जाता। 

ताजमहल में शाहजहां और मुमताज की कब्रगाह है। जिसके कारण ताजमहल का चित्र या उसका प्रतीक घर में नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। 

वास्तु में डूबती नाव को अशुभ माना जाता है। घर में डूबती नाव का चित्र या शोपीस नहीं रखना चाहिए। इससे घर के रिश्तों में बुरा असर पड़ता है। 

घर में जंगली जानवर का चित्र, शो पीस या सॉफ्ट टॉय नहीं रखना चाहिए। ऐसे चीजें घर में रखने से पारिवारिक सदस्यों का स्वभाव उग्र होने लगता है। जिससे घर में क्लेश अौर हिंसा में बढ़ौत्तरी होती है। 

महाभारत एक पूजनीय ग्रंथ है अौर इसमें पारिवारित झगड़े अौर क्लेश की कहानी है। वास्तु के अनुसार इसे घर में रखने से तनाव, लड़ाई-झगड़े रहते हैं। इसलिए इस ग्रंथ को घर में नहीं रखना चाहिए। 

पहले समय में रथ का प्रयोग युद्ध में अौर शंख का युद्ध घोषणा करने में किया जाता था। जिसके कारण घर में रथ के साथ शंख के शो पीस को नहीं रखना चाहिए। इससे घर में अशांति बनी रहती है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!