घर में इन चीजों को रखने से आती है गरीबी, 2 जुलाई से पहले हटा दें

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Jun, 2017 01:08 PM

vastu

आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक गुप्त नवरात्र का समय होता है। इस बार 24 जून से गुप्त नवरात्र आरंभ हो चुके हैं जो 2 जुलाई तक रहेंगे

आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक गुप्त नवरात्र का समय होता है। इस बार 24 जून से गुप्त नवरात्र आरंभ हो चुके हैं जो 2 जुलाई तक रहेंगे। इन दिनों कुछ विशेष करने का बहुत महत्व होता है। वास्तु के अनुसार गुप्त नवरात्र खत्म होने से पहले घर से कुछ चीजेें हटा देनी चाहिए। इन चीजों के घर में होने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है अौर मां दुर्गा व देवी लक्ष्मी की भी कृपा नहीं मिलती। 

घर में टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखने चाहिए। इससे घर में वास्तु दोष अौर लड़ाई-झगड़े होते हैं। 2 जुलाई से पहले ऐसे बर्तनों को घर से बाहर कर दें। 

टूटा हुआ शीशा रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। इसके साथ ही पारिवारिक सदस्यों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

पति-पत्नी के सोने वाला पलंग भी टूटा हुआ नहीं होना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में परेशानियां आती हैं। 

वास्तु के अनुसार घर में खराब अौर रुकी हुई घड़ी नहीं रखनी चाहिए। ऐसी घड़ी घर में रखने से पारिवारिक सदस्यों का भाग्य भी रुक जाता है। 

घर का मुख्य द्वार या कोई अौर दरवाजा टूट रहा हो तो उसे ठीक करवा लेना चाहिए। टूटा हुआ फर्नीचर घर में नहीं रखना चाहिए। इनसे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। 

घर में टूटा हुआ फोटो भी न रखें। इससे वास्तुदोष में बढ़ौत्तरी होती है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!