Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jul, 2017 09:39 AM
कई बार घर में पति-पत्नी के मध्य लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। कई बार अधिक मेहनत करने के बाद भी पारिवारिक सदस्यों को आर्थिक तंगी का सामना करना
कई बार घर में पति-पत्नी के मध्य लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। कई बार अधिक मेहनत करने के बाद भी पारिवारिक सदस्यों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। बिना किसी कारण मन हर समय उदास सा रहता है। इन सभी परेशानियों का एक कारण वास्तु भी हो सकता है। वास्तु के अनुसार व्यक्ति को वास्तु की कुछ चीजों का ज्ञान नहीं होता जिसके कारण घर में न सिर्फ धन की कमी होती है बल्कि लड़ाई-झगड़े अौर नकारात्मकता भी बनी रहती है।
वास्तु के अनुसार घर में मकड़ी के जाले होना अशुभ होता है। जिन घरों में जाले होते हैं, वहां धन की कमी होती है। इसके साथ ही दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं।
घर में भूलकर भी टूटा शीशा, कांच के बर्तन या टूटी हुई घड़ी न रखें। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा रहती है अौर पारिवारिक सदस्यों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है।
घर की दीवारें ठीक होनी चाहिए। दीवारों पर दरारें न हो अौर न ही नल से पानी टपकना चाहिए। ऐसा होने पर सदैव धन की हानि होती रहती है। दीवारों अौर नल को ठीक करवाकर इस समस्या से बचा जा सकता है।
अक्सर लोग घर के मंदिर में भगवान को फूल अर्पित करते हैं। लेकिन वे उन फूलों को पूरी रात वहीं पड़ा रहने देते हैं। जबकि मंदिर में बासी फूल नहीं रखने चाहिए। भगवान को अर्पित किए फूल शाम को मंदिर से हटा देने चाहिए।
घर के दरवाजे खुलते या बंद करते समय आवाज न करें। इससे घर में लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। ऐसा होने पर दरवाजों को तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए।