मेहनत करने पर भी नहीं मिल रही सफलता, न करें ये काम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Sep, 2017 09:36 AM

vastu

अधिकतर लोग दिन रात कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन उन्हें उतनी सफलता नहीं मिलती। जिसके कारण न सिर्फ उन्हें बल्कि पारिवारिक सदस्यों को भी परेशानी का सामना

अधिकतर लोग दिन रात कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन उन्हें उतनी सफलता नहीं मिलती। जिसके कारण न सिर्फ उन्हें बल्कि पारिवारिक सदस्यों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसका एक कारण वास्तु से जुड़ी कुछ गलतियां भी हो सकती है। व्यक्ति अपनी दिनचर्या में ऐसे काम कर बैठता है जो बड़ी परेशानियों का कारण बनती हैं। इनसे बचने के लिए व्यक्ति को घर से कुछ कामों को करते समय वास्तु की इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

वास्तु के अनुसार दूूध को कभी भी खुला नहीं छोड़ना चाहिए। यदि दूध गर्म है तो उसे जाली से ढक देना चाहिए। दूध को पूरी तरह खुला न रखें। ऐसा करने से कार्यों में असफलता मिलती है। 

कुछ लोग सुबह पूजा करते समय भगवान को फूल अर्पित करते हैं अौर उन्हें रातभर वहीं पड़ा रहने देते हैं। इससे नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। सुबह भगवान को अर्पित किए फूलों को शाम को हटा देना चाहिए। 

प्रतिदिन घर के सदस्यों के भोजन करने से पहले गाय को भोजन करवाना चाहिए। इससे पारिवारिक सदस्यों को धन अौर सेहत संबंधी परेशानी कभी नहीं होती है। 

रसोईघर अौर तिजोरी के आसपास जूते-चप्पल लेकर नहीं जाना चाहिए। इससे घर से धन पानी की तरह बहना शुरू हो जाता है। इतना ही नहीं ऐसा करने से व्यक्ति का सम्मान भी धीरे-धीरे कम होने लगता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!