भविष्यफल: पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के शुक्र, किसे देंगे हैल्थ के विकार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Feb, 2018 08:03 AM

आज का शुभाशुभ: शुक्रवार दि॰ 23.02.18 चंद्र वृष राशि व कृतिका नक्षत्र, शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा दक्षिण, राहुकाल प्रातः 10:30 से दिन 12 तक। आज का विशेष उपाय: हैल्थ में सुधार हेतु लक्ष्मी मंदिर में गन्ने का रस चढ़ाएं। आज का महामंत्र:

आज का शुभाशुभ: शुक्रवार दि॰ 23.02.18 चंद्र वृष राशि व कृतिका नक्षत्र, शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा दक्षिण, राहुकाल प्रातः 10:30 से दिन 12 तक।


आज का विशेष उपाय: हैल्थ में सुधार हेतु लक्ष्मी मंदिर में गन्ने का रस चढ़ाएं।


आज का महामंत्र: ॥ शुं शुक्राय बलिने नमः ॥ इस शुक्र मंत्र से शत्रुता समाप्त होती है।


मेष: कलात्मक चीजों के प्रति रुझान बढ़ेगा। मित्रों से मिलने पर प्रसन्न रहेंगे। गृहक्लेश के कारण आहत होंगे। कार्यालय में सहकर्मियों से सावधान रहें। 


वृष: मां का स्वास्थ्य चिंतित करेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। स्टूडैंट्स हेतु अनुकूल समय है। धार्मिक कार्य में हिस्सा लेंगे।


मिथुन: नकारात्मक विचारों के कारण मानसिक व्यग्रता छाएगी। भावुकता का अनुभव होगा। घर का वातावरण उग्र रहेगा। डिप्रैशन का शिकार हो सकते हैं।


कर्क: परिजन सहयोग करेंगे। कार्य सरलता से संपन्न होंगे। शाम में सैर-सपाटे हेतु बहार जाएंगे। सहकर्मी संग निकटता बढ़ेगी। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


सिंह: कार्यपद्धति में कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। दांपत्य में मधुरता रहेगी। वाणी में उग्रता रहेगी। पारिवारिक वातावरण में मेलजोल बनेगा। दैनिक खर्चे अनियंत्रित होंगे। 


कन्या: भावनाओँ के प्रवाह में बहेंगे। कन्फ्यूजन के कारण असमंजस रहेगा। परिजनों संग मतभेद होगा। आय से अधिक खर्च बढ़ेगा। मानसिक चिंताएं कम होंगी।


तुला: वैचारिक स्तर पर बाधित रहेंगे। मनोबल कम होगा। मित्रवर्ग से विशेष लाभ होगा। व्यापार से लाभ होगा। भावुकता की अधिकता रहेगी। खर्चा अधिक रहेगा। 


वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में प्रशंसा होगी। कार्य सरलता से पूरे होंगे। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। गृहस्थ में मधुरता रहेगी। मध्याह्न बाद मित्रों से आर्थिक लाभ होगा। 


धनु: धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। क्रोध अनियंत्रित होगा। कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारीवर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा। पदोन्नति के योग हैं।


मकर: सेहत बिगड़ेगी। नकारात्मक विचार प्रभावी होंगे। आकस्मिक व्यय होगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी। धार्मिक स्थान की यात्रा मन को शांति प्रदान करेगी।


कुंभ: दांपत्य में कलह रहेगी। सांसारिक विषयों पर उदासीनता आएगी। वाद-विवाद के योग हैं। सामाजिक दृष्टि से अपमानित होंगे। स्फूर्ति का अभाव रहेगा।  


मीन: मन चिंताओं से घिरेगा। कार्यपूर्ति में विलंब के योग हैं। सहकर्मियों का असहयोग रहेगा। दांपत्य में कलह होगी। सांसारिक विषयों से मन अलिप्त रहेगा।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!