भविष्यफल: अस्त पड़े हैं शुक्र, किस पर चलेगा मुसीबतों का चक्र

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Jan, 2018 08:00 AM

आज का शुभाशुभ: शुक्रवार दि॰ 19.01.18 चंद्र मकर राशि व धनिष्ठा नक्षत्र, भाग्यांक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा नैऋत्य, राहुकाल प्रातः 10:30 से दिन 12 तक। आज का महामंत्र: ॥ शुं शुक्राय अभयदाय नमः ॥ इस शुक्र मंत्र से मुसीबतें दूर होती हैं। आज का विशेष...

आज का शुभाशुभ: शुक्रवार दि॰ 19.01.18 चंद्र मकर राशि व धनिष्ठा नक्षत्र, भाग्यांक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा नैऋत्य, राहुकाल प्रातः 10:30 से दिन 12 तक।


आज का महामंत्र: ॥ शुं शुक्राय अभयदाय नमः ॥ इस शुक्र मंत्र से मुसीबतें दूर होती हैं।


आज का विशेष उपाय: मुसीबतों से बचने हेतु लक्ष्मी मंदिर में घी का चौमुखी दीपक जलाएं।


मेष: ऑफिस के बोझ से निजात मिलेगी। कार्यों को शांति से निपटाने से राहत मिलेगी। पर्सनैलिटी में सुधार लाने का प्रयास करें।


वृष: राजनीतिक या सोशल संगठन को जॉइन कर सकते हैं। पर्सनल इच्छाएं पूरी होंगी। ऑफिस व बिजनैस की समस्याएं सुलझेंगी। 


मिथुन: विवाद सुलझाने का सही समय है। ऑफिस में संभलकर रहें वरना मुसीबत झेलेंगे। मुद्दों पर स्पष्टता से समस्या सुलझेगी। 


कर्क: पर्सनैलिटी में निखार आएगा। रोमांस एक्साइटिंग रहेगा। बिजनैस की ऊंच-नीच से सफल रहेंगे। नया प्रोजैक्ट शुरू हो सकता है।


सिंह: कार्यक्षेत्र में पांव पसारना हानिकारक होगा। प्रमोशन हेतु ऑफिस में चर्चा होगी। शाम प्रेमी से रोमांटिक बातें करने में बीतेगी। 


कन्या: विरोधी सिर उठाएंगे। पोजिशन में इजाफा होगा। संतान की जरूरतों पर ध्यान देना होगा। पहली रोमांटिक डेट मजेदार रहेगी।


तुला: घूमने-फिरने का प्लान बनाएंगे। मित्रगणों और भाई-बहन का सपोर्ट मिलेगा। पढ़ाई-लिखाई के मामले में ध्यान अवश्य करें।


वृश्चिक: लोगों के बीच प्रसिद्धि बढ़ेगी। कोई खास व्यक्ति करीब आने की कोशिश करेगा। आत्मचिंतन से समस्याओं का हल खोजें। 


धनु: धनार्जन में सफलता मिलेगी। रूटीन को बदलने की कोशिश करेंगे। परिजनों से बहसबाजी होगी। बातों को दिल से न लगाएं। 


मकर: ऑफिस में कोई चेंज आना संभव है। हर पोजीशन को सूझबूझ से हैंडल करें। नए व्यक्ति से निजी लैवल पर पहचान बढ़ेगी। 


कुंभ: रोड़ पर अलर्ट रहें, चोट लग सकती है। ऑफिशियल कार्यभार बढ़ने से थकान रहेगी। काम पर एक्स्ट्रा अटैंशन देना जरूरी है। 


मीन: आर्ट फील्ड से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट मिलेगा। क्रिएटिविटी का अधिकतम प्रयोग करेंगे। फाइनैंस के मामलें कठिन रहेंगे। 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!