भविष्यफल: शुक्र जल्द करेंगे राशि परिवर्तन, किसका बनेगा प्रेम कनैक्शन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Mar, 2018 08:13 AM

आज का शुभाशुभ: शुक्रवार दि॰ 02.03.18 चंद्र सिंह राशि व पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, भाग्यांक 7, शुभरंग ग्रे, शुभदिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल प्रातः 10:30 से दिन 12.00 तक।

आज का शुभाशुभ: शुक्रवार दि॰ 02.03.18 चंद्र सिंह राशि व पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, भाग्यांक 7, शुभरंग ग्रे, शुभदिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल प्रातः 10:30 से दिन 12.00 तक।


आज का महामंत्र: ॥ शुं शुक्राय काव्यासक्ताय नमः ॥ इस शुक्र मंत्र से प्रेम संबंध मजबूत होते हैं।


आज का विशेष उपाय: प्रेम में सफलता हेतु लक्ष्मी जी पर खीर चढ़ाकर कन्याओं को खिलाएं।


मेष: लाभार्जन की मानसिकता बनेगी। योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु खर्च होगा। सुख सुविधाओं के साधन बढ़ेंगे। संबंधियों से सहयोग मिलेगा।


वृष: सामाजिक कार्यों के प्रति विशेष रुझान रहेगा। पारिवारिक शांति रहेगी। यात्रा हेतु प्लानिंग करेंगे। ऑफिस में सीनियर्स से सलाह मशवरा करेंगे।


मिथुन: विरोधियों से दूरी बनाएं। पीठ पीछे आपकी बुराई होगी। तनाव वश ब्लडप्रैशर उत्तेजित बढ़ेगा। शांतचित्त से अपना रूटीन वर्क करते रहें।


कर्क: अकाऊंट्स व्यवस्था में व्यस्त रहेंगे। घर पर मेहमान आने के योग हैं। जीवनसाथी संग शॉपिंग करेंगे। धन संबंधी गुड न्यूज मिलेगी।


सिंह: मानसिकता में बदलाव आएगा। संकट टालने हेतु आध्यात्मिक प्रयास करेंगे। समस्याओं का निवारण खोजेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।


कन्या: आर्थिक संकट में मित्र साहयता करेंगे। प्रभावशाली लोगों से परामर्श मिलेगा। दिमाग में स्पष्ट तस्वीर उभरेगी जिससे नई स्फूर्ति आएगी।


तुला: धनार्जन हेतु जायज तरीका छोड़ सकते हैं। शोर्टकटस् व रिस्की काम के प्रस्ताव मिलेंगे। इच्छाशक्ति से समस्या का डटकर सामना करें।


वृश्चिक: समय के परिवर्तन को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में बेफिजूल की टैंशन आएगी। शाम तक संशय का निवारण हो जाएगा। वहम से बचें।


धनु: बड़े लाभ हेतु अनुचित तरीके न अपनाएं। बिजनैस कोंट्राक्ट पर साइन करने से पूर्व जांच लें। जल्दबाजी में निर्णय न लें। टीमवर्क से लाभ होगा।


मकर: कार्यक्षेत्र की विस्तार पूर्वक विवेचना करेंगे। रोजगार के बेहतरीन मौके हाथ में आएंगें। स्पष्ट दृष्टिकोण से भविष्य के नए रास्ते खुलेंगे।

 

कुंभ: असफलता से स्वयं में नकारात्मकता न लाएं। कर्मठता से सफलता मिलेगी। खुद पर विश्वास रखें व सपनों को सच करने में जुट जाए।

 

मीन: कार्यस्थल पर समय तनावपूर्ण रहेगा। करियर पर ध्यान दें। जीवनसाथी से नजदीकियां बढ़ेंगी। पारिवारिक सपोर्ट से जीवन आसान बनेगा। 


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!