भविष्यफल: शुक्र-शनि-सूर्य के मेल से दौड़ेगी सफलता की रेल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Jan, 2018 08:06 AM

आज का शुभाशुभ: शुक्रवार दि॰ 05.01.187 चंद्र सिंह राशि व मघा नक्षत्र, भाग्यांक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, राहुकाल प्रातः 10:30 से दिन 12 तक। आज का विशेष उपाय: सफलता हेतु लक्ष्मी जी पर काजल व रोली चढ़ाएं। आज का महामंत्र:

आज का शुभाशुभ: शुक्रवार दि॰ 05.01.187 चंद्र सिंह राशि व मघा नक्षत्र, भाग्यांक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, राहुकाल प्रातः 10:30 से दिन 12 तक।


आज का विशेष उपाय: सफलता हेतु लक्ष्मी जी पर काजल व रोली चढ़ाएं।


आज का महामंत्र: ॥ शुं शुक्राय चारुरूपाय नमः ॥ इस शुक्र मंत्र जीवन से कष्ट समाप्त होते हैं है।

 

मेष: ऑफिस के बोझ से निजात मिलेगी। कार्यों को शांत वातावरण में निपटाने से राहत मिलेगी। पर्सनैलिटी में सुधार लाने का प्रयास करें।


वृष: राजनीतिक या सोशल संगठन को जॉइन कर सकते हैं। पर्सनल इच्छाएं पूरी होंगी। ऑफिस और बिजनैस की समस्याएं सुलझेंगी। 


मिथुन: विवाद सुलझाने का सही समय है। ऑफिस में संभलकर रहें वरना मुसीबत मोल ले सकते हैं। मुद्दों पर स्पष्टता से समस्या सुलझेगी। 


कर्क: पर्सनैलिटी में निखार आएगा। रोमांस एक्साइटिंग रहेगा। बिजनैस की ऊंच-नीच से कामयाबी पाएंगे। नए प्रोजैक्ट शुरू हो सकते हैं।


सिंह: प्रमोशन हेतु ऑफिस में चर्चा होगी। फोन पर प्रेमी से रोमांटिक बातें करने में समय बीतेगा। कार्यक्षेत्र में पांव पसारना हानिकारक होगा।


कन्या: विरोधी सिर उठाएंगे। पर्सनैलिटी व पोजिशन में इजाफा होगा। संतान की जरूरतों पर ध्यान देंगे। पहली रोमांटिक डेट मजेदार रहेगी।


तुला: घूमने-फिरने का प्लान बनाएंगे। मित्रगणों और भाई-बहन का सपोर्ट मिलेगा। पढ़ाई-लिखाई के मामले में ध्यान अवश्य करें।


वृश्चिक: कोई खास व्यक्ति करीब आने की कोशिश करेगा परंतु सीमाओं में रहकर आगे बढ़ें। आत्मचिंतन से समस्याओं का हल खोजें। 


धनु: सोशल रूटीन को बदलने की कोशिश करेंगे। धन-सम्पत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। छोटी-छोटी बातों को दिल से न लगाएं। 


मकर: ऑफिस में कोई चेंज आना संभव है। हर पोजिशन को सूझबूझ से हैंडल करें। किसी नए व्यक्ति से निजी लेवल पर पहचान बढ़ेगी। 


कुंभ: सड़क पर सावधानी बरतें चोट लग सकती है। ऑफिस में कार्यभार बढ़ने से थकान रहेगी। काम पर एक्स्ट्रा अटैंशन देने की जरूरत है। 


मीन: आर्ट फील्ड से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट मिलेगा। क्रिएटिविटी का अधिकतम प्रयोग करेंगे। फाइनैंस के मामलें में कठनाई आएगी। 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!