कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2017

Edited By ,Updated: 20 Dec, 2016 07:51 AM

virgo horoscope 2017

हैल्थ: साल 2017 हैल्थ के लिहाज से ज्यादा अच्छा नहीं है। आपको अनिद्रा की शिकायत रह सकती है। मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं। लंबी चली आ रही बीमारी का ट्रीटमैंट कराने में

हैल्थ: साल 2017 हैल्थ के लिहाज से ज्यादा अच्छा नहीं है। आपको अनिद्रा की शिकायत रह सकती है। मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं। लंबी चली आ रही बीमारी का ट्रीटमैंट कराने में दिक़्क़तें आ सकती हैं। फिट रहने के लिए जॉगिंग पर जाएं। हल्का भोजन व नियमित योग करने से परेशानियों से निजात मिल सकती है। आकस्मिक चोट लगने की संभावनाएं भी बनी हुई हैं। आपको क्रोध पर नियन्त्रण रखें अन्यथा मैंटल टैंशन बढ़ सकता है। गाड़ी व मशीनरी से डील करते हुए सतर्कता बरतें। शनि ढैया के कारण हेल्थ ख़राब हो सकती है। हैल्थ के प्रति लापरवाह न रहें। साल के अंत में हैल्थ में सुधार होना आरंभ हो जाएगा।


एजुकेशन: साल 2017 में स्टूडैंट्स को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यह समय स्टूडैंट्स के लिए कड़ी मेहनत करने का है। एजुकेशन में धीमी गति से प्रगति होगी। किसी न किसी कारण आप कंसन्ट्रेट नहीं कर पाएंगे। इस साल मैंटल एंग्जायटी रहेगी। हायर एजुकेशन स्टूडैंट्स फैसले को लेते वक़्त सतर्कता बरतें। इस साल महत्वपूर्ण निर्णय लेने में अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ने-लिखने में मन नहीं लगेगा। कम्पटीशन फाइट कर रहे स्टूडैंट्स धीमी गति से आगे बढ़ेंगे।


फैमिली: साल 2017 में आपको व्यवहार पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है अन्यथा रिलेशनशिप में कड़वाहट आने के योग है। किसी रिलेटिव के साथ उग्र बहस हो सकती है। आपके साथ विश्वासघात हो सकता है, जिन लोगों के भरोसे बैठे होंगे, वे आपका साथ नहीं देंगे। आपकी मैंटैलिटी कुछ दुविधाजनक रह सकती है। यह साल मैरिड लाइफ के लिए टैंशन भरा रह सकता है। लाइफ पार्टनर हेतु समय निकालें व आपसी मतभेद को भूलकर प्यार से रहें। किसी नए रिश्ते पर भरोसा न करें। पारिवारिक बुजुर्ग की हैल्थ चिंता का कारण बन सकती है। सोशल लैवल पर आपको अलर्ट रहना होगा, सामाजिक अपमान के योग हैं। इस साल फैमिली पर ज्यादा फ़िज़ूलखर्ची से बचें। इस साल आप धार्मिक कार्य व सोशल वर्क के कार्यों में हिस्सा लेंगे व धार्मिक रुझान बढ़ेगा।


रिलेशनशिप: साल 2017 में आप अपनी इच्छा से जीवन जिएंगे व रिलेशनशिप में पहले के मुकाबले कम रुचि लेंगे। कुछ लोगों के लव लाइफ में अचानक इज़ाफा हो सकता है। इस साल आपको रिलेशनशिप के लिहाज से सावधान रहने की जरुरत है। इमोशन्स से अधिक लॉजिक को महत्व न दें। जिसे आप मन ही मन पसंद करते हैं उसको प्रोपोज़ करने में जल्दबाजी न करें। अपने लवर पर बेवजह शक करना छोड़ें। लवर को समय न दे पाने के कारण रिलेशनशिप में कुछ टैंशन आ सकती है। लव बर्ड्स  एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का निर्णय लें। परस्पर दोषारोपण के बजाय मिलकर सिचुएशन का सामना करें।


सर्विस: साल 2017 में सर्विस सैक्टर में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। सर्विसमैन अपने कौशल के बल पर प्रमोशन एवं इंक्रीमैंट प्राप्त कर पाएंगे। अपने सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे व आपका मनोबल बढ़ेगा। जो लोग सर्विस की तलाश में हैं उन्हें काफ़ी अवसर मिलेंगे। मीडिया व एंटरटेनमैंट के क्षेत्र के लोगों को प्रॉफ़िट हो सकता है। इस साल सर्विस में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। सीनियर्स और बॉस का पूरा साथ मिलने के योग हैं। साल के अंत में प्रमोशन के भी योग हैं।


बिज़नैस: साल 2017 में बिज़नैसमैन को कमर्शियल डिवैल्पमैंट में प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ सकता है। बिज़नैस में धीमी चाल से प्रगति होगी। काम के बनस्पत नतीजे अच्छे नहीं होंगे। शॉर्टकट मनी से बचें। किसी भी बिज़नैस में सोच-समझकर पार्टनरशिप करें। जून के बाद हालात आपके पक्ष में होंगे। उससे पहले किसी भी प्रोजेक्ट में निवेश नुकसानदायक रह सकता है। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के फॉरेन ट्रैवल के योग हैं। बिज़नैस में पार्टनरशिप करने के लिए थोड़ा इंतज़ार करें। जून के बाद हालात बेहतर होंगे तथा जून के बाद निवेश के बारे में सोचना फ़ायदेमंद होगा। पैसों के मामले में पूरी तरह सतर्कता बरतें।


फाइनेंस: साल 2017 में आपको इकॉनॉमिकल लेवल पर विशेष सावधानी रखनी होगी। वैसे इंकम सोर्स बना रहेगा और आपकी रोजमर्रा की आमदनी में रूकावट नहीं आएगी। पर इस साल इंकम के बनस्पत खर्चा अधिक रहेगा। अगर किसी को उधार दिया है तो फिलहाल उसके वापिसी की संभावना कम है। किसी आकस्मिक धन लाभ की उम्मीद न रखें। धन का बेकार अपव्यय न करें अन्यथा फाइनैंशियल तंगी सामना भी करना पड़ सकता है। जल्दबाजी के निर्णय आपको फाइनैंशियल लॉस पहुंचा सकते हैं। 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!