मंडे से संडे तक किस दिन क्या करें, स्वभाव के ये Secrets खोलेंगे आपके राज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jun, 2017 12:27 PM

what to do from monday to sunday

सप्ताह के 7 वारों का सीधा संबंध विभिन्न ग्रहों से है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है, य

सप्ताह के 7 वारों का सीधा संबंध विभिन्न ग्रहों से है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है, यदि दिन-वार से संबंधित ग्रह के दोषों का असर कम करना है और जीवन में चल रही परेशानियों का अंत करना है। जानें सफलता के लिए किस दिन क्या करें


सोमवार 
इस दिन का स्वामी ग्रह सौम्य चंद्रमा है। विवाह, नामकरण, गृह निर्माण, विद्यालय में प्रवेश के लिए यह दिन शुभ है। इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे सज्जन स्वभाव के होते हैं। अगर इस दिन दक्षिण की दिशा में यात्रा की जाए तो निश्चित रूप से सफलता मिलती है।


मंगलवार 
इस दिन का स्वामी ग्रह सेनापति मंगल है। यह शुभ-अशुभ के मिले-जुले प्रभावों वाला दिन है। यह दिन किसी काम के लिए शुभ है तो कुछ बातों के लिए अशुभ। इस दिन मकान की खरीद-बिक्री करना, वस्त्र खरीदना, सिलवाना ठीक नहीं। इस दिन जन्म लेने वाले जातक क्रोधी स्वभाव के होते हैं। पूर्व व दक्षिण दोनों ही दिशाओं में यात्रा में कोई कठिनाई नहीं आती।


बुधवार 
इस दिन का स्वामी ग्रह कुमार बुध है। यह शुभ वारों की श्रेणी में आता है। 
इस दिन पूर्व और पश्चिम की यात्रा में कोई परेशानी नहीं आएगी। गृह प्रवेश, हल चलाने, अध्ययन आरंभ करने व नए कपड़े पहनने के लिए यह दिन उत्तम है। इस दिन जन्म लेने वाले जातक धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं।


गुरुवार या बृहस्पतिवार (वीरवार)
इस दिन का स्वामी ग्रह गुरु बृहस्पति है। यह दिन भी सभी कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन से प्रारंभ किए सभी कार्य सफल सिद्ध होते हैं। इस दिन किसी भी दिशा की यात्रा शुभ फलदायक सिद्ध होती है। इस दिन जन्म लेने वाले जातक सद्गुणी, धार्मिक व तेजस्वी होते हैं।


शुक्रवार 
इस दिन का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस दिन जन्म लेने वाले जातक रसिक स्वभाव के होते हैं। विलासितापूर्ण जीवन बिताने में दिलचस्पी रखते हैं। इस दिन सूर्यास्त के पश्चात की गई यात्राएं सफल होती हैं। इस दिन शाम को प्रारंभ किए गए सभी कार्य सिद्ध होते हैं।


शनिवार 
इस दिन का स्वामी ग्रह पापग्रह शनि है। समस्त वारों में इसे सबसे अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन आरंभ किया गया कोई भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाता अथवा लटकता रहता है। इस दिन यात्रा करने से भी सफलता की संभावना कम होती है।


रविवार 
साधारण अथवा आम बोलचाल की भाषा में इसे ‘बंद वार’ भी कहते हैं। इस वार का स्वामी ग्रह तेजस्वी सूर्य है। सभी प्रकार के कार्यों के लिए यह दिन शुभ है। इस वार को जन्म लेने वाले जातक भाग्यशाली होते हैं। अगर इस दिन पूर्व की दिशा में यात्रा की जाए तो निश्चित रूप से सफलता मिलती है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!