राशिफल: मंगल-बुध का नक्षत्र परिवर्तन, किस राशि को देगा स्वास्थ्य समस्याएं

Edited By ,Updated: 20 Feb, 2017 12:39 PM

which zodiac face health issues as mars mercury makes constellation reversal

दैनिक शुभाशुभ 21.02.17 मंगलवार चंद्र धनु राशि व मूल नक्षत्र, भाग्यांक

दैनिक शुभाशुभ 21.02.17 मंगलवार चंद्र धनु राशि व मूल नक्षत्र, भाग्यांक 2, शुभरंग सफ़ेद, शुभदिशा उत्तरपश्चिम, राहुकाल शाम 3 से शाम 4:30 तक।

 

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति स्वास्थ्य समस्या निवारण हेतु हनुमान मंदिर में तुलसी पत्ते चढ़ाएं। 

    
मेष: कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। व्यवसाय में धन लाभ होगा। विपरीत लिंग से सावधान रहें रैपुटेशन बिगड़ सकती है।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


वृष: लंबे प्रवास का आयोजन होगा। धार्मिक कार्यों से मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी। प्रबल लाभ की संभावना बनेगी।  
शुभाशुभ: शुभ शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।


मिथुन: अत्यधिक क्रोध से कलह के योग हैं। अधिक व्यय से धन संकट बनेगा। नैगेटिव विचार मन में घर करेंगे। बहस व कलह से बचें। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।


कर्क: मनोरंजक साधनों में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में बड़ा लाभ होगा। सेहत में सुधार होगा। पार्टनर से वैचारिक मतभेद दूर होंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।


सिंह: स्वयं पर संयम बरतें अन्यथा संघर्ष बढ़ेगा। दैनिक कार्यों में विघ्न आएंगे। असफलता से हताशा आएगी। कर्मठता सफलता देगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


कन्या: कलह के योग हैं। आकस्मिक खर्च होंगे। स्टूडैंटस की पढ़ाई बाधित होगी। प्रियजन से मुलाकात आनंदित करेगी। पेट में पीडा़ होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक। 


तुला: तनाव का अनुभव होगा। अतिरिक्त संबंध में प्रगाढ़ता से निजी संबंध कटु होंगे। आय साधन बढ़ेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।


वृश्चिक: आलस्य त्याग समय का सदुपयोग करेंगे। दिन भर प्रसन्न रहेंगे। भाग्यवृद्घि के योग हैं। नए कार्य को प्रारंभ करने के योग हैं। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


धनु: मानसिक व्यग्रता रहेगी। परिजनों संग मनमुटाव होगा। कार्यों में असफलता से निराशा होगी। कार्यभार बढ़ेगा। निरर्थक खर्च होगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


मकर: पदोन्नति के योग हैं। प्रोफैशन में प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन आनंदित रहेगा। सावधान रहें, शारीरिक चोट लगने के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


कुंभ: मानसिक उद्वेग रहेगा। कोर्ट-कचहरी के झंझट में फंसेंगे। अनुचित स्थान पर पूंजी निवेश होगा। परिजनों से विरोध की स्थिति बनेगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


मीन: प्रत्येक क्षेत्र में लाभ होगा। युवावर्ग को अच्छा पार्टनर मिलेगा। नये व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। अवरोधित काम जल्द हल होंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!