राशिफल: शुक्र कर रहे हैं रेवती नक्षत्र को वक्र चाल से पार, किस राशि को सफलता मिलेगी अपार

Edited By ,Updated: 09 Mar, 2017 08:39 AM

which zodiac will earn success as retro venus transiting revati asterism

दैनिक शुभाशुभ: 10.03.17 शुक्रवार, चंद्र कर्क राशि व आश्लेषा नक्षत्र, भाग्यांक

दैनिक शुभाशुभ: 10.03.17 शुक्रवार, चंद्र कर्क राशि व आश्लेषा नक्षत्र, भाग्यांक 5, शुभरंग हरा, शुभदिशा उत्तर, राहुकाल प्रातः 9 से प्रातः10:30 तक।

 

दैनिक उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति सफलता हेतु लक्ष्मी जी पर दही व पेड़े का प्रसाद चढ़ाएं।

 

मेष: महत्वपूर्ण काम बिगड़ेंगे। मानसिक उदासी और खिन्नता रहेगी। कार्यों में रुकावटें आएंगी। उत्साह भंग होगा। स्वास्थ्य भी नरम रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

 

वृष: उत्साहवर्धक समाचार मिलेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में तरकीबें सफल होंगी। धनलाभ के योग हैं। अकस्मात परेशानी आएगी।  
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

मिथुन: पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। रचनात्मक प्रयास में इच्छित सफलता मिलेगी। सामाजिक ख्याति बढ़ेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

कर्क: व्यवसाय संबंधित प्रयास असफल होंगे। प्रतिद्वंद्वी नरम पड़ेंगे। सजग होकर सही मौके का इंतज़ार। शीघ्र ही मुसीबतों से बाहर निकलेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग कबूतरी, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

सिंह: लंबित सरकारी काम को निपटेंगे। शेयर बाज़ार में मुनाफे से एक्स्ट्रा इंकम होगी। जोखिम व अनिश्चितता त्यागें। शॉर्टकट नुकसान देंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

कन्या: रोज़गार में तारीफ़ हासिल होगी। वरिष्ठ अधिकारी द्वारा पेचीदा काम मिलेगा। आसानी से तरक्की पाएंगे। जोखिम उठाने से लाभ होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

तुला: परिजानों की डिमांड पर आर्थिक बोझ आएगा। उलझनों के बीच में अकस्मात समस्या सुलझ जाएगी। अज्ञात कारण से मन चिंतित रहेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

वृश्चिक: सोशल वर्क में भूमिका निभाएंगे। शुभ कार्यों में सम्मालित होंगे। असहायजनों की सहायता करेंगे। सेवा का फल तत्काल मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

 

धनु: किसी गैर-सरकारी संस्था से जुड़ेंगे। कारगर व्यक्ति से भेंट होगी। योग्य व्यक्ति समस्याओं को सुलझाएंगे। जन संपर्क उपयोगी सिद्ध होगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

मकर: इमोशनल इच्छाओं की पूर्ति हेतु अच्छा मौका मिलेगा। रिलेशनशिप में पार्टनर से मुलाकात सौगात लेकर आएगी। प्रोफैशन पर ध्यान दें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

कुंभ: विरोधियों से झड़प होगी। दिन बेकार साबित होगा। आस-पास के बिगडे़ हुए कार्य सुधारने का प्रयास करेंगे। शाम को जल्द ही घर लौटेंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

मीन: कारोबार में अच्छी खबर मिलेगी। परिश्रम से इच्छित सफलता मिलेगी। शुभचिंतकों का हार्दिक सहयोग रहेगा। गिफ्ट मिलने के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय दोपहर 1200 से दिन में 01:30 तक।

 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!