Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Aug, 2017 05:19 PM
डी.ए.वी. स्कूल कंडाघाट के बच्चों को शुक्रवार को स्कूल न लगने के कारण ...
कंडाघाट : डी.ए.वी. स्कूल कंडाघाट के बच्चों को शुक्रवार को स्कूल न लगने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। जो बच्चे स्कूल आए थे वह दिन भर सड़कों में घूमते नजर आए। शुक्रवार को मौसम खराब होने के चलते बच्चों के लिए छुट्टी कर दी गई थी जबकि अधिकतर बच्चे स्कूल पहुंच गए थे। जदारी गांव के मोहन कुमार ने बताया कि डी.ए.वी. स्कूल में उनके 2 पोते पढ़ते हैं। दोनों शुक्रवार को जब स्कूल पहुंचे तो पता चला कि आज छुट्टी है। जिया लाल निवासी क्यारी बंगला व सतेंद्र ने बताया कि स्कूल प्रशासन द्वारा मौसम खराब होने के चलते छुट्टी का मैसेज पोने 9 बजे दिया गया जबकि उनके बच्चे स्कूल के लिए सुबह 7 बजे घर से चले गए थे। यदि स्कूल प्रशासन द्वारा छुट्टी का मैसेज करना ही था तो सुबह 7 बजे देते ताकि बच्चे घर से नहीं जाते।