Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Sep, 2017 07:36 PM
आज के बढ़ते कंपीटिशन के दौर में हर कोई आग बढ़ना चाहता है। शायद इस लिए सबकी...
नई दिल्ली : आज के बढ़ते कंपीटिशन के दौर में हर कोई आग बढ़ना चाहता है। शायद इस लिए सबकी इच्छा होती है कि वह विदेश जाकर पढ़ाई करें और उच्च शिक्षा के जरिए नौकरी पा कर अच्छे पैसे कमा सकें। लेकिन कई बार युवा अपनी आर्थिक स्थिति अच्छी ना होने के कारण अपने इस सपने को पूरा नहीं कर पाते और ना चाहते हुए भी खर्चों की वजह से उन्हें अपने इस सपने को छोड़ना पड़ता है। अगर आप भी पैसों की कमी के कारण अपने विदेश पढ़ने के सपने को पूरा नहीं कर पा रहे है तो आइए जानते है विदेश के उन सस्ते और अच्छे शहरों से रूबरू कराएंगे जहां आप आसानी से अपनी पढाई कर सकतें हैं।
मैक्सिको
यहां पर साल भर की पढ़ाई का खर्च करीब 4000 डॉलर है। रहन-सहन के हिसाब से यह शहर ताइपे से भी सस्ता पड़ता है। यहां दुनिया की 8 बेहतरीन यूनिवर्सिटीज हैं।
वियना
विदेशी छात्रों के लिए वियना की यूनिवर्सिटीज नाम-मात्र की फीस लेती हैं। दूर-दूर से छात्र ऑस्ट्रिया की राजधानी में पढ़ाई करने के लिए आते हैं। यहां रहना और खाना पीना भी सस्ता पड़ेगा।
बर्लिन
दुनिया भर के विद्यार्थियों के लिए जर्मनी का यह शहर बर्लिन शिक्षा का एक बड़ा केंद्र है। बर्लिन में पढ़ाई का खर्च अमेरिका और इंग्लैंड के मुकाबले काफी कम है। और तो और, यहां की कुछ यूनिवर्सिटी विदेशी छात्रों को फ्री में पढ़ाती हैं।
ताइपे
ताइपे में दुनिया की 8 बड़ी यूनिवर्सिटीज हैं। अगर विश्वस्तरीय शिक्षा के लिहाज से देखा जाए तो दूसरे देशों के मुकाबले यह शहर काफी सस्ता है। यहां की यूनिवर्सिटी में साल भर की पढ़ाई का खर्चा 3800 डॉलर तक आता है।