OMG! गूगल को नहीं पता अपने बारे में यह बात

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Sep, 2017 01:48 PM

omg  google does not know this thing about yourself

आजकल सब लोग इंटरनेट का प्रयोग करते हैं। जब भी किसी को कोई ...

नई दिल्ली : आजकल सब लोग इंटरनेट का प्रयोग करते हैं। जब भी किसी को कोई जानकारी चाहिए होती है वह सबसे पहले उस जानकारी कोे पाने के लिए गूगल का सहारा लेता है। हम लोगों को लगता है कि गूगल के पास हमारे सारे  सवालों के जवाब है और एेसी कोई चीज नहीं है जिसकी जानकारी गूगल के पास ना हो। गूगल के पास छोटी से छोटी जानकारी से लेकर हर प्रकार की जानकारी आसानी से मिल जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि इतनी सारी जानकारी रखने वाले गूगल को अपने बारें में खुद कोई ज्यादा जनकारी नहीं है

दरअसल, 27 सितंबर को गूगल अपना जन्‍मदिन मनाता है लेकिन असल बात तो ये है कि गूगल को खुद नहीं पता कि गूगल का जन्मदिन कब आता है।

गूगल नाम की कंपनी की शुरुआत साल 1998 में लैरी पेज और सेग्रेई ब्रिन ने की थी। साल 2006 से गूगल ने 27 सितंबर को अपना जन्‍मदिन मनाना शुरु किया है जबकि साल 2006 से पहले गूगल 26 सितंबर को अपना जन्‍मदिन मनाता आया है।

गूगल का जन्मदिन के लिए सिर्फ यहीं तक कंफ्यूजन नहीं है बल्कि इसकी फाइनल डेट को लेकर भी रहस्‍य बना हुआ है। साल 2004 में जब गूगल अपना छठा जन्‍मदिन मना रहा था तब इसका बर्थडे डूडल दुनियाभर में 7 सितंबर को ऑनलाइन किया गया था। तथ्‍यों की मानें तो इन सब में से कोई भी तारीख गूगल के जन्‍मदिन की नहीं है। 1998 में शुरु हुई इस कंपनी के जन्‍मदिन की सबसे करीबी तारीख अगर कोई है तो वो है 4 सितंबर।

इन अलग-अलग तारीखों में कंफ्यूजन के चलते अब गूगल ने अपने जन्‍मदिन की तारीख 27 सितंबर को फिक्‍स कर लिया है।

कंपनी ने इस तारीख को इसलिए चुना है क्‍योंकि साल 2002 में इसी दिन सबसे पहले गूगल का बर्थडे डूडल का इस्‍तेमाल किया गया था।

18 साल पहले शुरु हूई यह कंपनी आज दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है और इसे आज तक कोई भी टक्‍कर नहीं दे पाया है। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्‍ट में इस कंपनी के दोनों मालिकों लैरी पेज और सेग्रेई ब्रिन 12वें और 18वें नंबर पर आते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!