Edited By ,Updated: 16 Jan, 2017 10:35 AM
प्रदेश के 136 स्कूलों को आदर्श विद्यालय बनाने की तैयारी शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। इन दिनों विभाग उक्त स्कू लों की सूची फाइनल करने में लगा है। इसमें ऐसे स्कूलों को शामिल किया गया है, जिनमें बच्चों की संख्या ...
नई दिल्ली : प्रदेश के 136 स्कूलों को आदर्श विद्यालय बनाने की तैयारी शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। इन दिनों विभाग उक्त स्कू लों की सूची फाइनल करने में लगा है। इसमें ऐसे स्कूलों को शामिल किया गया है, जिनमें बच्चों की संख्या 500 या इससे अधिक है। ये सभी स्कू ल वरिष्ठ माध्यमिक हैं और इनमें पहले से ही कई सुविधाएं शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक विभाग जल्द ही चयनित स्कूलों की सूची जारी करने जा रहा है। इसके बाद इन स्कूलों को सुविधाओं से लैस किया जाएगा। सरकार की योजना के मुताबिक हर विधानसभा क्षेत्र के 2 स्कूलों को आदर्श विद्यालय बनाया जाएगा। शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने यह आदर्श विद्यालय योजना आरंभ की है। इस योजना के अंतर्गत वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं को आदर्श विद्यालय नामित करके उन विद्यालयों में पठन-पाठन की हर प्रकार की अत्याधुनिक तकनीक व सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
उपनिदेशकों से मांगा था स्कूलों का ब्यौरा
इस संबंध में शिक्षा विभाग ने सभी उपनिदेशकों से स्कूलों का ब्यौरा मांगा था। इनमें ऐसे स्कूलों को लिया गया है, जिनमें पहले से ही सुविधाएं उपलब्ध होंगी, बच्चों की अधिक संख्या और जो मुख्य मार्ग से सटे होंगे। इस दौरान 68 विधानसभा क्षेत्रों के 2-2 स्कूलों को लिया जाएगा। गौर हो कि पिछले बजट सत्र में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने
प्रदेश में आदर्श विद्यालय योजना की घोषणा की थी।