इन तरीकों को अपनाकर सीख सकते है इंग्लिश बोलना

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jul, 2017 05:30 PM

speaking of english you can learn by adopting these methods

अग्रेंजी एक ऐसा भाषा है जो काम में मदद तो करती है। साथ ही ...

नई दिल्ली: अग्रेंजी एक ऐसा भाषा है जो काम में मदद तो करती है। साथ ही, अंग्रेजी बोलने पर अच्छा इम्प्रैशन भी पड़ता है। हालांकि, आज भी कई लोग इसे मुश्किल भाषा मानते हैं और इससे बचते हैं। ये इतनी मुश्किल नहीं है कि इसे सीखा ना जा सके। थोड़ी सी मेहनत और टाइम देकर आप अंग्रेजी को आसानी से सीख सकते हैं। आइए जानते है कुछ एेसे टिप्स के बारे में जिम से आप आसानी से इंग्लिश बोलना सीख सकते है 

सर्च इंजन का इंग्लिश में करें इस्तेमाल
किसी भी जानकारी को सर्च करते समय गूगल का इस्तेमाल इंग्लिश में करें। खासकर जब बात हो अपनी पसंद की खबरें या जानकारी हासिल करने की। हो सकता है शुरू-शुरू में आपको कुछ समझ में नहीं आए, लेकिन इससे घबराए नहीं। कुछ शब्दों के मतलब जानें और फिर समझने की कोशिश करें। धीरे-धीरे आपकी रुचि बढ़ने लगेगी।

सुनकर करें समझने की कोशिश
इंग्लिश को सुनकर सीखना सबसे बेहतर तरीका समझा जाता है। इससे सबसे बड़ा फायदा उच्‍चारण सुधारने में होता है। इसलिए जब भी बाहर जाएं तो अपने हेडफोन में अपने पसंद की कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग डाउनलोड करके सुनते हुए जाएं। इससे आप इंग्लिश में इस्तेमाल होने वाले मुहावरे जैसी कई चीजों के बारे में अच्छे से समझ जाएंगे।

काफिडेंस बनाएं रखें 
शुरु में  इंग्लिश बोलने में काफी गलतियां हो सकती हैं। इसलिए जरुरी है कि आप इस पर ध्यान ना दे, क्योंकि सही गलत की सोच आप का काफिडेंस कम कर सकती है। अग्रेंजी पढ़ने के दौरान अापको शब्दों को बोलना चाहिए।एेसा  करने से शब्दों का सही प्रनाउंसेशन सीखते हैं। शब्द याद होते है और यो प्रोसेस इंग्लिश सीखने में काफी मददगार हैं। 

अपना ब्लॉग इंग्लिश में लिखें
आपको इंग्लिश समझना और लिखना दोनों आना चाहिए। इसके लिए अपनी पसंद के हिसाब से अपना ब्लॉग बनाएं और उसमें लिखें। इंग्लिश सीखने के लिए यह एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है जिसकी मदद से आप इंग्लिश में अपने विचार बेझिझक दूसरों के सामने रख सकते हैं।

दूसरों के ब्लॉग भी पढ़ें
अगर आपको लगता है कि फिलहाल आप अपना ब्लॉग लिखने के लिए तैयार नहीं हैं तो आप दूसरों के ब्लॉग पढ़ना शुरू करें। ब्लॉग में आप देखें कि लेखक किस तरह लिख रहा है, किसके बारे में लिख रहा है और लोग इसके ब्लॉग को लेकर क्या-क्या कमेंट कर रहे हैं। इससे आपको भी प्रेरणा मिलेगी और आपकी राइटिंग स्किल्स मजबूत होगी और आपको ग्रामर का स्ट्रक्चर समझ में आएगा।

इंग्लिश फिल्में देखें और इंग्लिश म्यूजिक सुनें
फिल्में देखना और गाने सुनना किसे पसंद नहीं है। अगर आपको इंग्लिश में परफेक्ट होना है तो आप ये सभी काम इंग्लिश में करें। इससे आपको इंग्लिश सीखने में मदद मिलेगी।खासकर आपको आम बोलचाल की भाषा समझने में मदद मिलेगी।

अंग्रेजी किताब पढ़ें
अगर आपको किताबें पढ़ने का शौक है तो आप अपनी पसंद की अंग्रेजी की किताब पढ़ें। इसके लिए ध्यान रखें कि कोई ऐसी किताब पढ़ें जिसे आप मन लगाकर पढ़ सकें। शुरुआत में अगर हो सके तो बच्चों की इंग्लिश की किताब पढ़ें। इसके बाद धीरे-धीरे अपने लेवल और पसंद की अंग्रेजी की किताबें पढ़ें। 

समाचार पढ़ने के लिए इंग्लिश वेबसाइट फॉलो करें
आपको रोज की खबरों की जानकारी होना भी काफी जरूरी है। इसके लिए जरूरी है कि आप समाचार जानने के लिए इंग्लिश की वेबसाइट फॉलों करें। इससे आपको लाइफस्टाइल, टेक्नोलॉजी जैसी तमाम तरह की खबरें पढ़ने को मिलेंगी और आप की इन फील्ड्स में शब्दों की समझ बढ़ेगी।

दोस्तों के साथ करें प्रैक्टिस
इंग्लिश में इतना सब सीखने के बाद आप अपने दोस्तों के साथ बोलने की प्रैक्टिस करें और जानें कि आपने इंग्लिश में कितना इंम्प्रूवमेंट किया है।

भाषा को अंग्रेजी में ट्रांसलेट न करें
अपनी भाषा को अंग्रेजी में ट्रांसलेट न करें। फ्लूएंसी के लिए अंग्रेजी में सोचें। खुद से बातें करें। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!