Edited By ,Updated: 20 Aug, 2015 06:21 PM
लंदन की सड़को पर एक लड़की ने सरेआम कपड़े उतार दिए। इस लड़की का नाम है जे वेस्ट। जे ने पिकैडि़ली सर्कस के सामने सड़क किनारे खड़े होकर अपने सारे कपड़े उतार दिए
लंदन: लंदन की सड़को पर एक लड़की ने सरेआम कपड़े उतार दिए। इस लड़की का नाम है जे वेस्ट। जे ने पिकैडि़ली सर्कस के सामने सड़क किनारे खड़े होकर अपने सारे कपड़े उतार दिए और अपने सामने एक बोर्ड रख लिया। इसके बाद अपनी आंखों पर पट्टी बांधी ली ताकि वह जो काम करने वाली है शर्मो-हया उसको रोक न सके। जे सारे कपड़े उतार कर ऐक्ट करने वाली थी। जिसका मक्सद था कि हमे खुद से प्यार करना चाहिए।
हर आने-जाने वाले बंदे की नजर पहले उन पर ठहर रही थी और फिर उनके पैरों के पास रखे बोर्ड पर। जिसपर लिखा हुआ था कि हमें अपनी बॉडी इमेज को लेकर कभी शर्मिंदगी का अहसास नहीं रखना चाहिए। हमें हमेशा अपने आप से प्यार करना चाहिए। यह सदेंश सीधे लोगों के दिल पर असर किया और उन्होंने जे को खूबसूरत तोहफा दिया। सभी ने तोहफे के तौर पर जे के शरीर प्यारे-प्यारे दिल बना दिए। देखते ही देखते जे को तोहफे देने वालों की भीड़ जुट गई। सभी जे के काम के लिए तारीफ कर रहे थे।