Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Feb, 2018 09:00 AM
बॉलीवुड का नगीना और मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का शनिवार रात दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। तकरीबन रात 11:00-11:30 बजे के बीच उनका देहांत हुआ। अपनी चुलबुली अदाओं से सबका दिल जीतने वाली श्रीदेवी के इस तरह दुनिया को अलविदा कहना किसी को यकीन...
मुंबईः बॉलीवुड का नगीना और मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का शनिवार रात दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। तकरीबन रात 11:00-11:30 बजे के बीच उनका देहांत हुआ। अपनी चुलबुली अदाओं से सबका दिल जीतने वाली श्रीदेवी के इस तरह दुनिया को अलविदा कहना किसी को यकीन नहीं हो रहा। उनके निधन पर बॉलीवुड के तमाम स्टार्स ने दुख जाहिर किया है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का एक ट्वीट सुर्खियों में आ गया है।
दरअसल उन्होंने देर रात एक साथ तीन ट्वीट किए। पहला ट्वीट उन्होंने रात करीब एक बजे किया, जिसमें उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मैच जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी। इसके बाद दूसरा ट्वीट उन्होंने 1 बजकर 13 मिनट पर किया जिसमें उन्होंने एक पुस्तक विमोचन समारोह की तस्वीर शेयर की। बिग बी ने रात का अपना आखिरी ट्वीट दो मिनट बाद ही यानी 1 बजकर 15 मिनट पर किया, इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'न जाने क्यूं, एक अजीब सी घबराहट हो रही है!! उनके इस ट्वीट के तुंरत बाद ही अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत की खबर आने मीडिया में आ गई। श्रीदेवी के पति बॉनी कपूर के भाई संजय कपूर ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की।