नए लुक के साथ वापिस आया अनारकली स्टाइल (PHOTOS)

Edited By ,Updated: 02 Sep, 2015 12:55 PM

article

अपने उत्कृष्ट डिज़ाइंस की बदौलत फैशन डिज़ाइनिंग की दुनिया में रोहित बल ने एक सनसनी पैदा कर दी है। यह कहना गलत नहीं होगा कि फैशन इंडस्ट्री पर रोहित ने कई सालों तक राज किया।

 अपने उत्कृष्ट डिज़ाइंस की बदौलत फैशन डिज़ाइनिंग की दुनिया में रोहित बल ने एक सनसनी पैदा कर दी है। यह कहना गलत नहीं होगा कि फैशन इंडस्ट्री पर रोहित ने कई सालों तक राज किया। उनके द्वारा डिज़ाइन की गई पारम्परिक पोशाकों में  कन्टैंपरेरी टच होता है। उनकी डिज़ाइनिंग में भारतीयता की छाप हमेशा रहती है। वह भारतीय हैंडीक्राफ्ट तकनीक के इस्तेमाल से वैस्टर्न डिज़ाइन बनाने की कला में एक्सपर्ट हैं। रोहित बल ने जब से फैशन के साम्राज्य में अपने जादुई पैर रखे हैं, उनका स्टाइल मंत्र रहा है- कुछ नहीं से कुछ न कुछ बनाना।

1989 में जब रोहित ने पीटर ब्रुक द्वारा निर्देशित सीरियल ‘द महाभारत‘ देखा, तो उसमें अभिनेत्री मल्लिका साराभाई, जिसने द्रोपदी का किरदार निभाया था, की आउटफिट से बेहद प्रभावित हुए। इस तरह उनकी सिगनेचर अनारकली डिज़ाइन हुई। अनारकली का ओरिजन मुगल काल है, जोकि बेहद वैभवशाली था। लेकिन रोहित ने अपनी सुरुचिपूर्ण कल्पना से इसे आधुनिक रूप दिया। इनकी डिज़ाइन की गई अनारकली ड्रैस की लंबाई 50 से 65 इंच तक है। वह बाजुओं के डिज़ाइन पर भी काफी मेहनत करते हैं। उन्होंने अनारकली के साथ भी एक्सपेरिमेंट्स किए हैं। होरिज़ॉन्टल पैनल की बजाए इसे वर्टिकल बनाया है। यह डिज़ाइन है जलबे। 

रोहित महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए डिज़ाइन करते हैं। वह हमेशा प्योर फैब्रिक इस्तेमाल करते हैं- मसलिन, चंदेरी, चमुंडा सिल्क। इनोवेटिव और चटकीले डिज़ाइंस के लिए जाने जाते रोहित का पसंदीदा रंग है दूधिया यानि अॉफ व्हाइट। उनके सभी कलैक्शंस  अॉफ व्हाइट कलर से सराबोर होते हैं। कमल और मोर के मोटिफ्स को रोहित से बेहतर कोई भी इस्तेमाल नहीं कर सकता। BIBA by Rohit Bal के नाम से प्रीमियम एथनिक वियर कलैक्शन आप बीबा के एक्सकलूसिव स्टोर्स में देख सकते हैं जो देश के लगभग सभी बड़े शहरों में है। रोहित के डिज़ाइंस को आप Jabong से अॉनलाइन भी खरीद सकते हैं।

रोहित बल ने अपना करियर अपने भाई राजीव बल के साथ नई दिल्ली में 1986 में शुरू किया था और अपना पहला इंडीपैंडेंट कलैक्शन 1990 में लॉन्च किया। भारत के सबसे बड़े हैंडलूम टैक्सटाइल अॉप्रेशन खादी ग्रामोद्योग ने अपने साथ काम करने के लिए रोहित को चुना। 2006 में रोहित को इंडियन फैशन अवॉर्ड्स में ’डिज़ाइनर अ़ॉफ द ईयर’ अवॉर्ड से नवाज़ा गया। 2001 में किंगफिशर फैशन अचीवमेंट अवार्ड्स में भी उन्हें ’डिज़ाइनर अ़ॉफ द ईयर’ अवॉर्ड मिला। 2012 में वह ‘लेक्मे ग्रैंड फिनाले डिज़ाइनर’ चुने गए थे। उन्होंने ’कौन बनेगा करोड़पति’ गेम शो के लिए ड्रैस डिज़ाइनिंग की थी। फैशन डिज़ाइनर्स के लिए इंटरनैशनल ब्रैंड बन पाना बेहद मुश्किल है और उससे भी कठिन है एक भारतीय के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच पाना। लेकिन ओवरसीज़ मार्किट में वह सबसे प्रसिद्ध भारतीय फैशन डिज़ाइनरों में से एक हैं। उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। उनके डिज़ाइन हमेशा डिमांड में रहते हैं। दुनियाभर में रोहित के क्लाइंट्स की लंबी लिस्ट है। हॉलीवुड के बड़े सैलिब्रिटिज़ भी उनके डिज़ाइंस के दीवाने हैं, जिनमें कुछ खास है, उमा थर्मन, सिंडी क्राफोर्ड, पामेला एंडर्सन, नाओमी कैंपबैल और अन्ना कोर्नीकोवा शामिल हैं। 

अपनी लेटेस्ट कलैक्शन दिखाने के लिए रोहित देश-विदेश में अक्सर शो आयोजित करते रहते हैं। उनके मुंबई, बैंगलुरू, अहमदाबाद, कोलकाता और चेन्नई में फ्लैगशिप स्टोर्स हैं। ड्रैस डिज़ाइनिंग में बड़ी सफलता हासिल करने के बाद रोहित ने ज्यूलरी डिज़ाइनिंग भी शुरू कर दी है, जिसमें उन्हें काफी शोहरत भी मिल रही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!