Edited By ,Updated: 25 Apr, 2016 04:58 PM
हर लड़की को अपने नेल्स की खूबसूरती बहुत अच्छी लगती है। वह अपने हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए फैशन ट्रेंड के हिसाब से अलग-अलग तरह के...
हर लड़की को अपने नेल्स की खूबसूरती बहुत अच्छी लगती है। वह अपने हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए फैशन ट्रेंड के हिसाब से अलग-अलग तरह के Nail art करवाती हैं। इसलिए आज हम आपको फैशन ट्रेंड के हिसाब से Nail art करने के कुछ अासान से टिप्स बताएगें। यह देखने में भले ही कठिन लगते हो, पर इन्हें बनाना बहुत ही आसान है। तो आइए जानते हैं Nail art करने के टिप्स...
- सबसे पहले अपनी उंगलियों के आधे हिस्से पर गुलाबी रंग की नेलपेंट लगा दें अौर बाद में इसके ऊपर के हिस्से में सफेद रंग भर लें। अब गुलाबी रंग पर सफेद नेल पेंट से अौर सफेद रंग पर गुलाबी नेलपेंट से डॉट्स लगाएं। जब डॉट्स अच्छे से लग जाए तो इन पर ट्रांसपेरेंट नेलपेंट लगा लें ताकि अापका नेल आर्ट सुरक्षित रहे।
ध्यान में रखें -
- हमेशा नेल पेंट की दो परत ही लगाएं ताकि नेल-पेंट ज्यादा समय तक टिका रहे।
- हमेशा पापुलर नेल-पेंट्स रे रंग ही लगाएं जैसे कि मैटलिक, पीच, ब्लू और गहरे रंग।
- समय-समय पर अपने हाथों अौर नाखूनों का मेनिक्योर करवाते रहें ताकि हाथ स्वस्थ रहें अौर पीलापन भी दूर हो जाए।
- अाप घर पर ही अपने हाथों को नमक के पानी में डुबो कर मेनिक्योर कर सकते है।
- फाइलर से अपने नेल्स को मनचाहे तरीके से शेप दें।
राइनस्टोन -
यह छोटे-छोटे हीरे की तरह दिखने वाले खूबसूरत स्टोन होते है जिन्हें हम अासानी से अपने नेल आर्ट में इस्तेमाल कर सकते हैं।इन्हें लगाने से पहले आपको अपने नाखून पर पेंट लगाना होता है अौर फिर इन राइनस्टोन को लगाया जाता है। एेसा करने से यह अपनी ज्यादा समय तक टिके रहते हैं।