Pouty lips पाने के लिए आजमाएं ये ट्रिक्स (PICS)

Edited By ,Updated: 02 Dec, 2015 04:40 PM

pouty lips tricks

एंजेलिना जोली, माधुरी दीक्षित और कैटरीना कैफ के “oh so सैक्सी” लिप्स देख कर हर लड़की के मन में एक ही बात आती है कि काश उसके लिप्स भी इतने ही खूबसूरत होते।

एंजेलिना जोली, माधुरी दीक्षित और कैटरीना कैफ के “oh so सैक्सी” लिप्स देख कर हर लड़की के मन में एक ही बात आती है कि काश उसके लिप्स भी इतने ही खूबसूरत होते। और ऐसी ख्वाहिश हो भी क्यों ना। इतना बढ़िया नेचुरल pout कौन लड़की नहीं चाहेगी। कई सैलिब्रिटीज प्लास्टिक सर्जरी करवाती हैं ऐसे लिप्स पाने के लिए। कई सेलेब्स ने महंगे ट्रीटमेंट करवाए हैं होठों को सुंदर बनाने के लिए। अगर आप भी अपने लिप्स को सैक्सी लुक देना चाहती हैं तो यह सिंपल मेकअप की मदद से भी हो सकता है। हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे ही ट्रिक्स और टिप्स, जिनसे आप घर पर ही पा सकती हैं kissable pout ।

होठों पर कुछ भी लगाने से पहले इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि वो ड्राई ना हों। इसके लिए उन्हें एक्सफोलिएट करना ज़रूरी है। इससे ड्राई और डैट स्किन निकल जाती है और फ्रैश सॉफ्ट स्किन रह जाती है। इससे होठों का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे वो भरे हुए नज़र आते हैं। एक्सफोलिएट करने के लिए आप कोई भी लिप स्क्रब या आप अपना पुराना टूथब्रश यूज़ कर सकती हैं। अब इस पर थोड़ा नारियल का तेल डालें और हल्के हाथों से गोल घुमाते हुए होठों को स्क्रब करेँ। 2-3 मिनट बाद आप पाएंगी फ्रैश, सॉफ्ट और शाइनी होंठ। यह एक्सफोलिएशन के साथ-साथ उन्हें मॉइश्चराइज़ भी करेगा। लिप्स जितने हाइड्रेटिड होगे उतने ही सुंदर लगेंगे।

अपने पुराने टूथब्रश पर थोड़ा सा दालचीनी पाउडर डालें और हल्के से लिप्स स्क्रब करें। स्क्रब तब तक करें जब तक लिप्स फुल ना लगने लग जाए। लेकिन बहुत ज़्यादा स्क्रब ना करें। इससे आपको थोड़ी बहुत इरिटेशन महसूस होगी। लेकिन यह ट्रिक आज़माने से पहले थोड़ा सा दालचीनी पाउडर होंठों के किनारे पर लगाकर टैस्ट कर लें। अगर इरिटेशन ज्यादा हो तो यह ट्रिक आपके लिए नहीं है। आधा टीस्पून नारियल के तेल में दो स्पून पिपरमेंट अॉयल मिलाएं। इसे लिप्स पर अच्छे से रब करके लगाएं। यह लिप्स को थोड़ा इरिटेट करके उन्हें पलम्प कर देता है। इस ट्रिक को आज़माने से पहले यह जांच लें कि आपको इनसे एलर्जी ना हो।

लिपस्टिक से मिलते-जुलते रंग के लिप लाइनर से लिप लाइन करें। अगर आपका ऊपर का होंठ पतला है तो अपनी नेचुरल लिप लाइन से थोड़ा सा बाहर जा कर लिप लाइन बनाएं, अच्छे से ब्लेंड करें और लिप्स को फिल कर दें। लाइनर को सेट करने के लिए उस पर हल्का सा ट्रांसुलेंट पाउडर डस्ट करें। अब लिपस्टिक को ब्रश की मदद से लगाएं। अगर लिपस्टिक बहुत क्रीमी या पिग्मेंटेड है तो टिश्यू से होंठों को प्रैस करें ताकि एक्स्ट्रा लिपस्टिक निकल जाए। अब ऊंगली की मदद से होंठों (ऊपर और नीचे दोनों पर) के एकदम बीच में कंसीलर लगाएं और ब्लेंड कर दें। अपने पसंदीदा लिप ग्लॉस से इसे फिनिशिंग टच दें।

मॉइश्चराइज़्ड लिप्स के एकदम बीच में कंसीलर या लाइट न्यूड पैंसिल लगाएं। Cupid bow वाला एरिया कवर हो जाए इतना फिल करें। जहां तक फिल कर रही हैं वहां तक के होठों की नेचुरल लाइन को भी कंसीलर से लाइन करें। अपने नैचुरल लिप कलर से एक शेड डार्क कलर की लिप पैंसिल लें और बचे हुए लिप्स को आउटलाइन करके फिल कर दें। फिर उंगलियों की मदद से कंसीलर को लिप कलर पर तब तक ब्लैंड करें जब तक सभी लाइंस ना मिट जाएं। इस बात का ध्यान रखें कि लिप कलर कंसीलर में मिलकर अपना कलर ही न खो दे। आखिर में न्यूड ग्लॉस लगाएं। ग्लॉस जितना शीअर होगा उतना ही पाउट हाईलाइट होगा।

 

अगर आप जल्दी में हैं तो लिप्स की नैचुरल लिप लाइन के आसपास कंसीलर लगाएं और फिर नैचुरल लिप लाइन से थोड़ा सा बाहर लिप लाइन करे। इससे एकदम से आपके पतले होंठ full लगने लगेंगे। अब बीच के हिस्से पर लाइट शेड वाली लिपस्टिक लगाएं और अच्छे से ब्लेंड कर दें। आखिर में क्लियर ग्लॉस से फिनिश करें।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!