विंटर सीजन में छाया Stylish Gloves का जादू (PICS)

Edited By ,Updated: 23 Jan, 2016 05:46 PM

winter season is the shadow of the conclave stylish gloves magic pics

ठंड से बचने के लिए हम स्वेटर के साथ ही पैंट, जुराबें, टोपी, मफलर आदि भी पहनते ही है। लेकिन हाथ पर कम लोग ही गलव्स यानी दस्ताने...

ठंड से बचने के लिए हम स्वेटर के साथ ही पैंट, जुराबें, टोपी, मफलर आदि भी पहनते ही है। लेकिन हाथ पर कम लोग ही गलव्स यानी दस्ताने पहनते हैं। क्योंकि ठंड ज्यादा होने के कारण सर्दी से हाथ ठिठुरने लगते है, एेसे में हर किसी को एक आकर्षक दस्ताने की तलाश रहती है। लेकिन अाप के कपड़ो के साथ दस्ताना भी उतना ही आकर्षक और फैशनेबल होना चाहिए, ताकि लुक अच्छी लगे। तो आज हम आपको ऐसी ही कुछ दस्तानों के बारे में बताएगें जिनहे अाप अपनी डे्रस से मैचिंग कर के डाल सकती है।

 

1. आकर्षक डिजाइन के दस्ताने

 

मार्केट में सस्ते और डिजाइनर दोनों किस्म के दस्ताने मिल जाते हैं और एेसे में अलग-अलग अवसरों के लिए दस्ताने खरीदे जा सकते हैं। समारोहों में पहनने के लिए ऊनी, चमडा और पॉलिस्टर के हरे, गुलाबी और बैंगनी दस्ताने खरीदे जा सकते हैं।


2. क्रोशिए से बुनें दस्ताने

 

क्रोशिए से बुना हुए फैशनेबल दस्ताने जहां महिलाएं पसंद कर सकती हैं, वहीं जिप वाले दस्ताने भी चलन में हैं। इस बार की ठंडक में नियोन रंग वाले बुने हुए दस्ताने अधिक चलन में हैं। क्रिसमस में क्रोशिए से बुना हुआ दस्ताना उपहार में दिया जा सकता है। 

 

3. लम्बे दस्ताने

 

इस ठंड में लम्बे दस्ताने भी बहुत प्यारे लग रहे हैं। छोटे कॉकटेल स्टाइलिश आउटफिट या सर्ट और स्कर्ट के साथ ये और भी आकर्षक लगते हैं। इसीलिए दस्ताने का चुनाव करते वक्त सही कपडे और फिटिंग का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

 

4. कलर्सफुल दस्ताने

 

इन दिनों फैशन जगत में फ्लोरेसेंट कलर्स वाले दस्ताने भी खूब चलन में हैं। येलो, पिंक, रेड ऑरेंज, पर्पल जैसे ब्राइड कलर्स के दास्ताने डल शेड के स्वेटर के साथ गजब का लुक देते हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!