Edited By ,Updated: 10 Jul, 2016 11:46 PM
पूर्व भारतीय फुटबालर अमल दत्ता का आज निधन हो गया। वह 86 साल के थे। उनके परिवार के अनुसार वह ...
कोलकाता: पूर्व भारतीय फुटबालर अमल दत्ता का आज निधन हो गया। वह 86 साल के थे। उनके परिवार के अनुसार वह बीते पांच-छह महीने से बीमार चल रहे थे।
उन्होंने खाना-पीना बंद कर दिया था। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि दत्ता ने रात करीब 8:10 बजे अंतिम सांस ली। दत्ता के परिवार में उनके बेटे आशीष औैर बेटी अनीता हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।