Edited By ,Updated: 29 Aug, 2016 01:59 PM
फ्रांस के पूर्व स्टार फुटबॉलर थियरे हेनरी को बेल्जियम का नया सहायक कोच नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय कोच रोबर्टो मार्टिनेज ने कहा कि थियरे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं।
ब्रूसेल्स: फ्रांस के पूर्व स्टार फुटबॉलर थियरे हेनरी को बेल्जियम का नया सहायक कोच नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय कोच रोबर्टो मार्टिनेज ने कहा कि थियरे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। वह कुछ अलग चीज लेकर आएगा। वह सीधे हमारे साथ जुडऩे के लिए तैयार हो गया है। मार्टिनेज को भी इस महीने की शुरुआत में नियुक्त किया गया था। वह बर्खास्त किए गए मार्क विल्मोट्स की जगह लेंगे।
हेनरी ने ट्वीट किया, बेल्जियम का सहायक कोच बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। रोबर्टो मार्टिनेज और बेल्जियम फुटबाल संघ को धन्यवाद। काफी रोमांचित हूं, अब इंतजार नहीं कर सकता।