इटली के अग्रणी फुटबाल क्लब एसी मिलान के उपाध्यक्ष एड्रियानो गालियानी ने रियल मेड्रिड से कहा है कि वह काका की केवल लोन के जरिए लेना चाहते हैं न की स्थायी तौर पर। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा है कि मेड्रिड क्लब काका को पे रोल से हटाने को उत्सुक है, लेकिन मिलान उन्हें खरीदने के लिए सहमत नही है।