स्पेनिश फुटबाल क्लब एस्पेनयॉल ने अपने कोच मॉरिसियो पोचेटिनो और खेल निदेशक रामोन प्लेंस को बर्खास्त करने की पुष्टि की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रविवार को गेटाफे के खिलाफ 0-2 से मुकाबला गंवाने के बाद एस्पेनयॉल स्पेनिश ला लीगा में अंतिम स्थान पर पहुंच गया।