देश के तेजी से बढ़ते स्मार्टफोन बाजार में कीमतों की लड़ाई शुरु करते हुए सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपनी गैलेक्सी शृंखला का सबसे सस्ता फोन ‘स्टार’ बाजार में पेश किया जिसकी कीमत 5,240 रुपए है।
चंडीगढ़ इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-2 स्थित द ओल्टियस ने द ओल्टियस एप जो होटल का मोबाइल एप है, लांच किया।
देश में सस्ते स्मार्टफोन एवं टैबलेट की बढती मांग के बीच भारतीय कंपनी एडवोंटेज कंप्यूटर्स इंडिया लिमिटेड ‘एडकाम’ ने आज एडकाम थंडर सीरीज के तहत एंड्रायड 4.1 जेली बीन आधारित स्मार्टफोन उतारने की घोषणा की।
वैश्विक स्तर पर 2013 की पहली तिमाही में मोबाइल फोन की बिक्री का आंकड़ा 0.7 प्रतिशत बढ़कर 42.58 करोड़ इकाई पर पहुंच गया।
सैमसंग इलेक्ट्रानिक्स ने सोमवार को कहा कि उसने 5जी मोबाइल प्रौद्योगिकी का सफलतापूर्वक परीक्षण किया जिसके जरिए उपभोक्ता एक पूरी फीचर फिल्म एक सेकेंड में डाउनलोड कर सकेंगे।