दुनिया के 10 ऐसे देश, जहां होते हैं सबसे ज्यादा बलात्कार (PICS)

Edited By ,Updated: 28 Nov, 2015 01:21 PM

there are 10 countries in the world where most rapes

महिलाओं के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने, यौन शोषण और घरेलू हिंसा के मामले तो आए दिन सुनने को मिल रहे हैं। यह मामले सिर्फ हमारे देश में ही नहीं विदेशों में काफी बढ़ रहे हैं।

महिलाओं के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने, यौन शोषण और घरेलू हिंसा के मामले तो आए दिन सुनने को मिल रहे हैं। यह मामले सिर्फ हमारे देश में ही नहीं विदेशों में काफी बढ़ रहे हैं। बहुत सारे सर्वों में यह बात पता चली है कि बाहर की बजाए अपनी जान-पहचान के लोग ही इस जघन्य अपराध को न्योता देते हैं।  भारत के दिल्ली में निर्भया कांड के बाद लोग अधिक सजग हुए। उन्होंने बलात्कार व यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाई भी है।

आइए, जानते हैं कुछ ऐसे ही देशों के बारे में, जहां बलात्‍कार सबसे ज्‍यादा होता है।

1. अमरीकाः अमरीका दुनिया का सबसे ताकतवर देश माना जाता है लेकिन यहां भी  बलात्कार बहुत ज्यादा होता है।  99 प्रतिशत बलात्‍कारी पुरूष होते हैं और शिकार लोगों में 91 प्रतिशत महिलाएं और 9 प्रतिशत पुरूष होते हैं।

2.  भारतः भारत में विदेशी महिलाएं आने से कतराती हैं क्योंकि उनके दिमाग में यह डर बैठा है कि कहीं वह वहां जाकर रेप का शिकार न हो जाएं। एक सर्वे के मुताबिक, इस देश में हर 22 मिनट में एक बलात्‍कार होता है।

3. दक्षिण अफ्रीका: इस देश को रेप कैपीटल कहा जाता है, 2012 में यहां 65000 केस दर्ज किए गए थे। यह छोटी लड़कियों के साथ रेप सबसे ज्यादा होता है। अगर अपराधी पर रेप का अपराध साबित हो भी जाता है तो कानून उसे महज 2 साल की सजा देता है।

4. ब्रिटेन: दुनिया का सबसे बड़ा विकसित देश, जहां लड़कियां पूरी आजादी से रहती हैं लेकिन वहां भी एक साल में लगभग 85,000 महिलाओं के साथ बलात्‍कार और यौन शोषण के मामले दर्ज होते हैं।

5.स्‍वीडन: स्‍वीडन में हर चौथी महिला बलात्‍कार या यौन शोषण का शिकार होती है।  यहां बलात्कार एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है।

6. जर्मनी: बदकिस्मती से हर साल जर्मनी में 2,40,000 औरतें सिर्फ इसलिए मर जाती हैं क्‍योंकि उनके साथ बलात्‍कार हुआ होता है। कई बार ये आंकडा बहुत ज्‍यादा बढ़ जाता है।

7. फ्रांस: 1980 तक बलात्‍कार को फ्रांस में अपराध नहीं माना जाता था। उसके बाद महिला कानून के तहत इसे शामिल किया गया और रेप को जघन्‍य अपराध माना गया। यहां हर साल लगभग 75,000 बलात्‍कार होते हैं जिनमें से सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं ही केस को दर्ज करवाती हैं।

8. कनाडा: कनाडा में हर साल बड़ी तादात में बलात्‍कार होता है लेकिन सिर्फ 6 प्रतिशत मामले ही पुलिस तक पहुंचते हैं। इनमें से घरों में ही 80 प्रतिशत मामले अंजाम दिए जाते हैं, बाकी के मामले दोस्‍तों या रास्‍ते में होते हैं।

9. ऑस्‍ट्रेलिया: ऑस्‍ट्रेलिया एक पर्यटन देश है जहां साल भर दूर देश से लोग आते हैं लेकिन वहां की ही महिलाएं सुरक्षित नहीं है। वहां यौन शोषण और बलात्‍कार के मामले बहुत ज्‍यादा सुर्खियों में आते हैं।

10. डेनमार्क: एक छोटा सा देश; जहां हर साल लगभग 500 महिलाओं के साथ बलात्‍कार होता है। यहां काम करने वाली महिला के साथ यौन शोषण होना आम सी बात है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!