Edited By ,Updated: 17 May, 2017 11:09 AM
तिहाड़ जेल में बंद हरियाणा के पूर्व सी.एम. ओमप्रकाश चौटाला ने 82 साल की उम्र में 12वीं का एग्जाम फस्र्ट डिवीजन से पास किया।
पानीपत : तिहाड़ जेल में बंद हरियाणा के पूर्व सी.एम. ओमप्रकाश चौटाला ने 82 साल की उम्र में 12वीं का एग्जाम फस्र्ट डिवीजन से पास किया। अब वह ग्रैजुएशन की तैयारी कर रहे हैं। चौटाला ने नैशनल इंस्टीच्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग से 12वीं की पढ़ाई की। बता दें कि ओमप्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय को 16 जनवरी, 2013 को जे.बी.टी. शिक्षक भर्ती मामले में 10 साल कैद की सजा सुनाई गई थी।