300 बेड के अस्पताल के साथ होगी आयुष संस्थान की शुरुआत

Edited By ,Updated: 12 May, 2017 01:16 PM

aishush institute will be started with 300 beds hospital

हरियाणा के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री अनिल विज ने कहा है कि केंद्र सरकार के पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल में तथा हरियाणा सरकार के करीब अढ़ाई वर्षों के कार्यकाल के दौरान भारतीय चिकित्सा पद्धति (आयुष) को बढ़ावा देने के लिए जितने प्रयास...

पंचकूला (मुकेश): हरियाणा के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री अनिल विज ने कहा है कि केंद्र सरकार के पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल में तथा हरियाणा सरकार के करीब अढ़ाई वर्षों के कार्यकाल के दौरान भारतीय चिकित्सा पद्धति (आयुष) को बढ़ावा देने के लिए जितने प्रयास किए है, वे पहले कभी नहीं हुए और आज पूरा विश्व आयुष के लिए भारत की ओर देख रहा है। भले ही साइंस ने शल्य चिकित्सा क्षेत्र में उन्नति हो परंतु हमारे शास्त्रों में आयुष के माध्यम से शल्य चिकित्सा को प्राचीनकाल से ही उच्चतर स्थान मिला है। मनुष्य सिर तक के प्रत्यारोपण के उदाहरण हमें देखने को मिल रहे हैं। आज जर्मन व चीन जैसे देश सिर प्रत्यारोपण के क्षेत्र में कार्य करने की दिशा में बढ़ रहे हैं। 

 

विज वीरवार को सैक्टर-3 स्थित आयुष भवन में पिरामिंड रूप में करीब 2 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनाए गए प्रशिक्षण एवं ध्यान केंद्र का उद्घाटन करने उपरांत उपस्थित आयुर्वेद अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। विज ने कहा कि पंचकूला के लोगों के लिए यह सौभाग्य की बात है कि उन्हें इस ध्यान केंद्र का लाभ मिलेगा और इसमें योग प्रशिक्षण कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से आरंभ किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंचकूला के लिए यह भी एक बड़ी बात है कि यहां मनसा देवी काम्पलैक्स में 300 बिस्तरों के अस्पताल एम्स की तर्ज पर आयुष का एक संस्थान खोला जा रहा है जिस पर करीब 500 करोड़ रुपए का खर्च होंगे। जिसमें न केवल देश के बल्कि विदेशों के विशेषज्ञ भी आयुष में अनुसंधान का कार्य करेंगे। विश्व के दूसरे देशों में आज दूध में हल्दी मिलाकर गोल्डन मिल्क के नाम से बेचा जा रहा है। 

 

औषधीय पौधों न होते तो आज मानव होगी जाति खतरे में:भारतीय प्राचीन चिकित्सा पद्धति को आज उस मुकाम तक पहुंचाने का प्रयास हरियाणा सरकार कर रही है, जिसकी वो वास्तव में हकदार है। आज आयुष तरक्की कर रहा है, इसमें कोई संदेह नहीं है। प्राचीन काल से अगर औषधीय पौधों का अस्तित्व नहीं होता तो आज मानव जाति खतरे में होती। उन्होंने कहा कि आज यहां बनाया गया पिरामिंड आधारित इस प्रशिक्षण एवं ध्यान केंद्र का भी विशेष महत्व है। पिरामिंड रूप में बने इस केंद्र के अंदर योग करने से बाहर योग करने की तुलना से अधिक लाभ मिलेगा। 

 

52 डिग्री कोण पर बने इस पिरामिंड के अंदर का तापमान हमेशा 20 डिग्री रहता है। पिरामिंड मिस्र की संस्कृति भले ही हो, इसे विश्व के सातवें अजूबे में भी शामिल किया गया है परंतु दक्षिण भारत के मंदिरों के गुबंद पिरामिड रूप में ही बने है। विधायक एवं राज्य मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए की गई पहल के लिए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के प्रयासों की सहराना की। इस अवसर पर जिला परिषद की चेयरमैन रितु सिंगला, सीनियर डिप्टी मेयर सुनील तलवार, जिला भाजपा के प्रधान दीपक शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकत्र्ता वीरेंद्र गर्ग, जिला परिषद के सदस्य भाग सिंह दमदमा सहित आयुष विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!