देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़, आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गए दो जोड़े

Edited By ,Updated: 03 Aug, 2015 01:25 AM

article

रविवार तड़के पुलिस ने किरमच-चनारथल मार्ग पर स्थित एक रैस्टोरैंट से रंगरंगलियां मनाते 2 लड़कियों व ...

 
 
थानेसर (नरुला): रविवार तड़के पुलिस ने किरमच-चनारथल मार्ग पर स्थित एक रैस्टोरैंट से रंगरंगलियां मनाते 2 लड़कियों व लड़कों को काबू किया। पुलिस ने धारा 3, 4, 5 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि गांव किरमच रोड व चनारथल मार्ग के बीच एक रैस्टोरैंट में आपत्तिजनक कार्य चल रहा है। आदर्श थाने के एस.एच.ओ. ओमप्रकाश के नेतृत्व में टीम का गठन किया जिसमें ए.एस.आई. नफे सिंह को 500-500 के 9 नोट हस्ताक्षरित देकर ग्राहक बनाकर भेजा जहां रैस्टोरैंट के काऊंटर पर बैठे युवक से बातचीत की।
 
 रैस्टोरैंट के कमरा नं. 104 व 105 के बाहर 4 व्यक्ति बैठे थे जबकि 2 युवक पुलिस को देख साथ लगते मकान की छत से कूदकर भाग निकले। 2 युवकों को काबू कर लिया गया। इसमें एक युवक मनीष (कैथल) व दूसरा नितिन (हिसार) बताया गया है। रूम नं. 104 चैक करने पर एक लड़का व लड़की को आपत्तिजनक अवस्था में पाया गया जिसमें लड़के का नाम राजकुमार (कैथल) व लुधियाना की लड़की, जबकि दूसरे कमरे 105 में लड़के व लड़की को आपत्तिजनक अवस्था में पाया गया उसका नाम राजकुमार (कैथल) व रोहिणी (दिल्ली) की लड़की बताए जाते हैं। आदर्श थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने 2 लड़कियों व 2 युवकों को काबू किया है जिसमें अभी रैस्टोरैंट चलाने वाले मालिक को पकडऩे का प्रयास किया जा रहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!