सीएम खट्टर के कार्यक्रम में हंगामा करने वाले रिमांड पर, कांग्रेस ने कसा तंज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jan, 2018 01:23 PM

commotion in cm khattar s program 2 on police remand

हरियाणा एन.एस.यू.आई. के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा और हार्दिक नैन को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से दिव्यांशु बुद्धिराजा और हार्दिक नैन को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा दिया गया है।

पंचकूला, (चंदन): हरियाणा एन.एस.यू.आई. के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा और हार्दिक नैन को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वामी विवेकानंद की 156वीं जयंती के अवसर पर पंचकूला के सैक्टर-1 स्थित सरकारी कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस पर कनैक्ट टू सी.एम. कार्यक्रम के तहत युवाओं से रूबरू हुए थे। इसी दौरान एन.एस.यू.आई. के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा और हार्दिक नैन ने कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 

दो युवकों से क्यों डर गए हरियाणा के CM : मेहता 
हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष रंजीता मेहता ने एन.एस.यू.आई. के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा के खिलाफ केस दर्ज करके उसे रिमांड पर लेने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सी.एम. दो लडकों से डर गए तो यदि पूरी कांग्रेस प्रदर्शन करने पर उतर आई फिर क्या होगा? युवाओं को दबाने के लिए भाजपा की सरकार पुलिस बल प्रयोग कर रही है। यदि सी.एम. को युवाओं से इतना ही डर लगता है, तो वह ऐसे सम्मेलन करवाते ही क्यों हैं। किसी तरह का हमला नहीं हुआ, उसके सामने दोनों युवाओं ने नारे लगाकर अपनी बात रखनी चाही, लेकिन उनका पुलिस ने रिमांड ले लिया। रंजीता मेहता ने चेतावनी दी कि यदि भाजपा सरकार ने दिव्यांशु बुद्धिराजा और हार्दिक नैन पर दर्ज केस वापिस ना लिया, तो पूरे प्रदेश में युवाओं के आंदोलन शुरू कर दिए जाएंगे।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!