जिस थाने में पिता थे पेंटर, वहीं बेटी DSP बनकर पहुंची

Edited By ,Updated: 28 Nov, 2015 05:01 PM

lady ips officer sangeeta kalia dsp

जिस पुलिस स्टेशन में पिता पेंटर का काम करते थे। उसी पुलिस स्टेशन में आज बेटी डीएसपी बनकर पहुंची। जी हां, यह कहानी है हरियाणा की संगीता कालिया की। एसपी संगीता कालिया फतेहाबाद में 9 महीने से ज्यादा वक्त से ड्यूटी कर रही हैं।

हिसार: जिस पुलिस स्टेशन में पिता पेंटर का काम करते थे। उसी पुलिस स्टेशन में आज बेटी डीएसपी बनकर पहुंची। जी हां, यह कहानी है हरियाणा की संगीता कालिया की। एसपी संगीता कालिया फतेहाबाद में 9 महीने से ज्यादा वक्त से ड्यूटी कर रही हैं।

अब तक उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण केस सॉल्व किए हैं। संगीता 2010 बैच की लेडी आईपीएस हैं। वे मूलत: भिवानी जिले की रहने वाली हैं। उनकी शिक्षा भी वहीं हुई। बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि वे एक मामूली पेंटर की बेटी हैं। 

संगीता ने साल 2005 में सिविल सर्विसेज का एग्जाम दिया। पर वे सफल नहीं हुई। दूसरे चांस में भी उन्हें भारतीय रेल सेवा में नौकरी मिली। लेकिन उनका सपना कुछ और था। उन्होंने रेल की सर्विस ज्वाइन नहीं की। आखिरकार तीसरे मौके में उन्हें भारतीय पुलिस सेवा में जाने का मौका मिला।

संगीता लिटरेचर और म्यूजिक में भी दिलचस्पी रखती हैं। वे रोजाना 15 घंटे काम करती हैं। वह बेहद ईमानदारी अफसर मानी जाती हैं। संगीता को पहली बार एसपी का पदभार हरियाणा के फतेहाबाद जिले में मिला। यहां एसपी बनकर आने से पहले वे गुडग़ांव की डीएसपी थीं।

दिलचस्प बात यह है कि उनके पिता धर्मपाल इसी जिले में पुलिस विभाग में ही पेंटर की पोस्ट पर कार्यरत रहे। संगीता कहती हैं कि उनके पिता ने जी-तोड़ मेहनत करके हम भाई-बहनों को पढ़ाया-लिखाया। मैं भी मेहनत कर उनके सपनों को पूरा करना चाहती थी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!